अमित शाह ने दिया राजनाथ के बेटे को क्लीन चिट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 अगस्त 2014

अमित शाह ने दिया राजनाथ के बेटे को क्लीन चिट


amit shah
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ का पक्ष लिया और कहा कि उनके खिलाफ और उनके पुत्र पंकज के खिलाफ सभी अफवाह निराधार हैं। शाह ने हिंदी में जारी एक बयान में कहा है कि राजनाथ और उनके पुत्र के खिलाफ अफवाह निराधार और काल्पनिक है। बयान में कहा गया है, "पार्टी अध्यक्ष के नाते मैं मानता हूं कि हमारे सभी मंत्रियों का आचरण उच्चस्तर का है और इस तरह की अफवाह निराधार है।"

अमित शाह का बयान ऐसे समय में आया है, जब इसके थोड़े ही समय पहले राजनाथ और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को इस बात का खंडन किया कि केंद्रीय गृह मंत्री के पुत्र को उत्तर प्रदेश उपचुनाव में कथित अनाचार के कारण नहीं उतारा गया।

कोई टिप्पणी नहीं: