नरकटियागंज (बिहार) की खबर (27 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 अगस्त 2014

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (27 अगस्त)

समीक्षात्मक बैठक में 2015 के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर जोर
  • सभी मतदाताओं के मिले प्यार व वोट के लिए शुक्रिया: फखरूद्दीन खाँ

narkatiaganj-news
नरकटियागंज(अवधेश कुमार शर्मा) विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन हार को लेकर तीन पार्टियांे के जिलाध्यक्षों ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक पुरानी बाजार के श्रीराम होटल मंे किया। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा ने किया, जबकि कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन राजद के जिलाध्यक्ष ईफ्तेखार अहमद ने किया। समीक्षात्मक बैठक में तीनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप लगाये। उसके बाद तीनों पार्टी के नेताओं ने पंचायत और वार्ड स्तर पर अपने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। महागठबंधन के नताओं ने जिलाध्यक्षों पर हार का ठिकरा कार्यकर्ताओं ने फोड़ा। युपीए नेता अफसर ईमाम ने कहा जयचन्द और मीरजाफरों के कारण गठबंधन की हार हुई, फखरूद्दीन तो हार कर जीते। असलम खाँ हक्की ने पार्टी के दोषपूर्ण नीतियों को हार का कारण बताया। भीतरघात व चुनाव प्रबंधन की कमी को हार का कारण पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी उदयभान पासवान ने बताया। सूरज दूबे ने कहा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने में हम विफल रहे। बरवा-बरौली के मुखिया एहसान अली अंसारी ने कहा हमे तो अपनों द्वारा हराया गया है। अन्त में फखरूद्दीन खाँ ने नरकटियागंज की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया कि उन्होंने उनपर भरोसा किया। फखरूद्दीन खाँ ने कहा कि आइए हम सब शिकवा शिकायत भूलकर मिले और एक नया फिंजा तैयार कर महागठबंधन को नई ताकत दे। युवा कांग्रेस के श्रीकान्त कुमार यादव ने कहा कि अफवाह फैलाना प्रबुद्धवर्ग का काम है। कैलाश यादव ने कहा कि प्रत्याशी स्थानीय कार्यकर्ताओं से सम्पर्क बढाये। उनके अलावे बैठक में अपने विचार रखने वालों मे डाॅ.एन एन शाही, शफीउद्दीन उर्फ टेनी, अनिल कुमार, अब्दुल गफ्फार, खुर्शीद आलम पूर्व विधायक, नन्द किशोर चैधरी, शम्भू पाण्डेय, अब्बास अहमद, राजन मिश्र, शेख भोला, मुरली मनोहर गुप्ता, अलखदेव पासवान, मनान मियाँ, सुरेन्द्र जिवारी, जावेद अख्तर, अनिल कुमार, प्रकाश गुप्ता मुख्य रूप से शामिल हुए और सैकड़ों कार्यकर्ता की बात सुनकर उसको जायज ठहराया।

युवक झुलसा

नरकटियागज(पच) प्रखण्ड के बरवा-बरौली पंचायत के मंगरहरी(बैरिया) गाँव में विगत रात्री एक व्यक्ति के आग से झुलसजाने की खबर मिली हैं। इस बावत आग से झुलस कर घायल हुए युवक रामबालक चैधरी 40 वर्ष पिता योगेन्द्र चैधरी का इलाज नरकटियागंज सरकारी अस्पताल में किया गया। जिसे बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया गया। नरकटियागंज सरकारी अस्पताल के डाॅक्टरों के अनुसार रामबालक 33 प्रतिशत झुलस गया है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

कोई टिप्पणी नहीं: