शारदा चिटफंड घोटाले में अपर्णा सेन से पूछताछ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 अगस्त 2014

शारदा चिटफंड घोटाले में अपर्णा सेन से पूछताछ


aparna sen
प्रतिष्ठित अभिनेत्री-निर्देशक अपर्णा सेन सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष करोड़ों रुपये के शारदा चिटफंड घोटाले में पूछताछ के लिए पेश हुईं। सेन, शारदा ग्रुप द्वारा निकाली जाने वाली पत्रिका की संपादक थीं। घोटाले की जांच कर रही एजेंसी द्वारा तलब किए जाने के बाद सेन प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में हाजिर हुईं। सेन के साथ उनके पति कल्याण रॉय भी थे।

तृणमूल कांग्रेस के नेता और पश्चिम बंगाल के कपड़ा मंत्री श्यामपदा मुखर्जी को भी पूछताछ के लिए सोमवार को हाजिर होने का सम्मन भेजा गया है। मुखर्जी को 2009 में शारदा ग्रुप के साथ एक जमीन के सौदे के संबंध में पूछताछ के लिए तलब किया गया है। वह पहले राज्य मंत्री हैं, जिनसे घोटाले के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: