बिहार के औरंगाबाद में नक्सलियों ने की व्यवसायी की हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 अगस्त 2014

बिहार के औरंगाबाद में नक्सलियों ने की व्यवसायी की हत्या


bihar map
बिहार के औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में रविवार रात भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों ने एक कपड़ा व्यवसायी की हत्या कर दी तथा उसके घर और दुकान में आग लगा दी। पुलिस के अनुसार, रात नौ बजे के करीब 25-30 हथियारबंद नक्सलियों ने रामनगर बाजार में धावा बोल कर मोहम्मद कलाम के घर और दुकान को घेर लिया। कलाम के सामने ही नक्सलियों ने उनके घर और दुकान में आग लगा दी और कलाम को अपने साथ लेते गए। 

नक्सलियों ने घर से कुछ दूरी पर ले जाकर कलाम को गोली मार दी। कलाम का दुकान और घर एक ही इमारत में स्थित है। औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र शर्मा ने सोमवार को बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है तथा नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: