भारतीय सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने मंगलवार को इस बात से इनकार किया कि भारतीय क्षेत्र में चीन ने किसी भी तरक की घुसपैठ की। सेना प्रमुख से यह पूछे जाने पर कि क्या चीनी सैनिकों ने भारत की सीमा पार की थी, उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
इस बीच मंगलवार को आई रपटों में कहा गया है कि चीनी सैनिकों ने लद्दाख के बुत्र्से इलाके में भारत की सीमा पार कर 25 से 30 किलोमीटर तक अंदर आकर तंबू लगाया और तख्तियां लगाईं, जिनपर लिखा था, "यह चीन का क्षेत्र है, वापस जाओ।" रपटों में कहा गया है कि चीनी सैनिक तंबू लगाकर वहां पूरे दिन रहे और फिर वापस लौट गए। यह इलाका 17,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें