रवि शास्त्री बने टीम इंडिया के निदेशक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 अगस्त 2014

रवि शास्त्री बने टीम इंडिया के निदेशक


ravi-sashtri-becom-driector-team-india
इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम की हुई करारी हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व खिलाड़ी रवि शास्त्री को आगामी एकदिवसीय श्रृंखला के लिए निदेशक नियुक्त किया है। बीसीसीआई द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार डंकन फ्लेचर मुख्य कोच बने रहेंगे, जबकि शास्त्री भारतीय टीम का मार्गदर्शन करेंगे।

वहीं, भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन की गाज क्षेत्ररक्षण कोच ट्रेवर पेनी और गेंदबाजी कोच जोए डावेस पर गिरी है। इंग्लैंड के साथ अगले सप्ताह शुरू होने वाले एकदिवसीय श्रृंखला से पहले उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय बांगर और भरत अरुण को सहायक कोच बनाया गया है। हैदराबाद के रामकृष्णन श्रीधर को एकदिवसीय श्रृंखला के लिए क्षेत्ररक्षण कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारत रविवार को खत्म हुई टेस्ट श्रृंखला को 3-1 से हार गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: