फेसबुक पर मोदी का विरोध, माकपा कार्यकर्ता गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 अगस्त 2014

फेसबुक पर मोदी का विरोध, माकपा कार्यकर्ता गिरफ्तार


facebook logo
मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक कार्यकर्ता को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कार्यकर्ता पर सोशल मीडिया फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने का आरोप है। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। बातचीत में अधिकारी ने कहा कि राजेश कुमार (24) को एक दंडाधिकारी के सामने पेश किया जाएगा।

अधिकारी ने कहा, "उन्हें आपत्तिजनक पोस्टों के जरिए प्रधानमंत्री को बदनाम करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।" पुलिस ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की कोल्लम इकाई के पदाधिकारी उमेश बाबू की शिकायत पर एक मामला दर्ज कर कुमार को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने कुमार को सोमवार को गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ की। साइबर पुलिस द्वारा यह जांच की गई कि कुमार ने अपराध किया है या नहीं, इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: