दिल्ली विधानसभा पर फैसला ले केंद्र : सुप्रीम कोर्ट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 अगस्त 2014

दिल्ली विधानसभा पर फैसला ले केंद्र : सुप्रीम कोर्ट


supreme court of india
सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार को दिल्ली विधानसभा के भविष्य पर निर्णय लेने को कहा। दिल्ली विधानसभा 14 फरवरी को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के इस्तीफे के बाद से ही निलंबित है। न्यायाधीश एच.एल.दत्तू की अध्यक्षता में सर्वोच्च न्यायालय की संवैधानिक पीठ ने विधानसभा भंग करने के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को उचित समय में निर्णय लेने को कहा। 

अदालत ने सरकार से कहा कि या तो वह विधानसभा भंग करे या फिर कोई और निर्णय ले। अदालत ने कहा कि यदि कोई नागरिक अदालत आए और कहे कि उसने काम के लिए एक प्रतिनिधि का चुनाव किया था, लेकिन अब वह कुछ नहीं कर रहा फिर भी सरकार से वेतन ले रहा है, क्योंकि ऐसा आपके (सरकार) के कारण हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: