महागठबंधन को लेकर भ्रम फैला रही भाजपा : मांझी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 अगस्त 2014

महागठबंधन को लेकर भ्रम फैला रही भाजपा : मांझी


jitan ram manjhi
बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वह महागठबंधन को लेकर भ्रम फैला रही है। मांझी ने कहा कि भाजपा भ्रामक बयानबाजी कर जनता दल (युनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के महागठबंधन में फूट डालना चाहती है। 

पटना में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मांझी ने कहा कि भाजपा के नेता बातों की गलत व्याख्या कर बिहार की जनता में भ्रम फैलाना चाह रहे हैं, ताकि उनको चुनाव में फायदा मिल सके। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में नरेन्द्र मोदी के कारण भाजपा ऐसा कर चुकी है, परंतु अब बिहार में ऐसा नहीं होने वाला है। बिहार की जनता समझदार है, अब वह ऐसे भ्रम में नहीं फंसने वाली है। 

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि नीतीश जद (यू) के सर्वमान्य नेता हैं। पिछले नौ वर्षो में उन्होंने बिहार में बढ़िया काम किया है और आगे भी उनके नेतृत्व में काम आगे बढ़ेगा। गठबंधन में मुख्यमंत्री के पद के उम्मीदवार के विषय में पूछे जाने पर मांझी ने कहा, "अगर अगला विधानसभा चुनाव गठबंधन के तहत लड़ा जाता है तब गठबंधन के बड़े नेता बैठकर इस मामले पर विचार कर नेता तय कर लेंगे।" उल्लेखनीय है कि 21 अगस्त को बिहार विधानसभा की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में राजद, जद (यू) और कांग्रेस गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: