नागासाकी में परमाणु बम हमले की 69वीं बरसी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 अगस्त 2014

नागासाकी में परमाणु बम हमले की 69वीं बरसी


nagasaki-nuclear-blast-69th-anniversary
जापान के शहर नागासाकी में शनिवार को वर्ष 1945 में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिका की ओर से गिराए गए परमाणु बम की 69वीं बरसी मनाई गई। नागासाकी के मेयर टोमिहिसा टाउ ने कहा कि परमाणु हथियार वर्तमान और भविष्य के लिए खतरा है तथा उनका शहर संयुक्त राष्ट्र एवं अन्य देशों को एक परमाणु हथियार मुक्त दुनिया बनाने के प्रयास में सहयोग करेगा। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, टोमिहिसा ने कहा कि जापानी संविधान के अनुसार यह देश सैद्धांतिक रूप से युद्ध का परित्याग करेगा। द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान को आत्मसमर्पण कराने के लिए अमेरिकी सेना ने छह अगस्त, 1945 को हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया था, जिसमें 1,40,000 लोगों की मौत हो गई थी। 

इसके तीन दिन बाद नौ अगस्त को नागासाकी पर ऐसा ही हमला किया था। इस हमले में 74,000 लोग मारे गए थे। इन हमलों के बाद जापान ने संयुक्त सेना के सामने 15 अगस्त को समर्पण कर दिया था, जिसके साथ ही विश्वयुद्ध समाप्त हो गया था। 

कोई टिप्पणी नहीं: