नदी में बह कर पाकिस्तान पहुंचा जवान, वापस लाने की कोशिशें जारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 7 अगस्त 2014

नदी में बह कर पाकिस्तान पहुंचा जवान, वापस लाने की कोशिशें जारी


bsf jawan reach pakistan
जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू जिले में चेनाब नदी के तेज प्रवाह में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान पाकिस्तान पहुंच गया। उसे वापस लाने की कोशिशें जारी हैं। बीएसएफ के एक सूत्र ने बताया, "पाकिस्तान रेंजर्स ने इसकी पुष्टि की है कि भारतीय जवान उसकी हिरासत में है। हमने जवान को वापस लाने के लिए फ्लैग मीटिंग का प्रस्ताव रखा है।"

बीएसएफ का जवान सत्यशील यादव जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अखनूर क्षेत्र में जल गश्ती दल का हिस्सा था। बीएसएफ के सूत्रों के मुताबिक, गश्ती दल के मोटर बोट में बुधवार को कुछ तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिसके कारण सत्यशील नदी में बह गया।

सूत्र ने कहा, "हालांकि सत्यशील के तीन सहकर्मी तैरकर बच निकलने में कामयाब रहे। लेकिन सत्यशील नदी की तेज धारा में बहकर पाकिस्तान के हिस्से में जा पहुंचा।" सत्यशील नदी के पानी के तेज प्रवाह के साथ पाकिस्तान के सियालकोट इलाके में बजवात गांव पहुंच गए। वह उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद से ताल्लुक रखते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: