फिलिस्तीनियों की मौत के लिए हमास जिम्मेदार : नेतनयाहू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 7 अगस्त 2014

फिलिस्तीनियों की मौत के लिए हमास जिम्मेदार : नेतनयाहू


hamas-responsible-for-death-said-netanyaahu
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू ने कहा कि इजरायल का गाजा अभियान हमास की आक्रमकता के लिए बिल्कुल सही और जायज प्रतिक्रिया है। उन्होंने बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी नागरिकों के मारे जाने और घायल होने के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराया। नेतनयाहू ने मिस्र द्वारा तीन सप्ताह पहले पेश की गई युद्धविराम संधि के प्रस्ताव का हवाला देते हुए बुधवार को कहा, "हमास ने संघर्ष विराम को अब स्वीकार किया है। यदि उसने इसे पहले ही स्वीकार कर लिया होता तो 90 प्रतिशत मौतों को रोका जा सकता था।"

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नेतनयाहू ने कहा कि इजरायल को गाजा में निर्दोष नागरिकों के मारे जाने का अफसोस है। उन्होंने यह भी कहा कि इजरायल का शत्रु हमास है, गाजा की जनता नहीं।  उन्होंने यह भी कहा कि इजरायल के पास इसके अलावा कोई उपाय नहीं था कि वह असैनिक क्षेत्रों और संयुक्त राष्ट्र के इलाकों के आसपास से किए जा रहे रॉकेट हमलों का जवाब दे।

कोई टिप्पणी नहीं: