बिहार के नालंदा में दो मंजिला घर गिरने से 4 लोगों की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 अगस्त 2014

बिहार के नालंदा में दो मंजिला घर गिरने से 4 लोगों की मौत


bihar map
बिहार के नालंदा जिले के सोहसराय क्षेत्र में शुक्रवार को एक दो-मंजिला मकान गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं हैं। पुलिस के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण पंचाने नदी में आए उफान के बाद किनारे स्थित दो मंजिला घर कटाव के कारण सुबह गिर गया। इस घटना में सो रहे चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतकों में तीन महिला और एक बच्चा शामिल है। प्रशासन द्वारा मलबा हटाने का काम प्रारंभ कर दिया गया है। 

उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिन से पूरे बिहार में जोरदार बारिश हो रही है। इस कारण नालंदा जिले के पंचाने, नोकइन, गोइठवा नदियां उफान पर हैं। नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है तथा आसपास के क्षेत्रों में कटाव जारी है। कई और घरों पर भी कटाव के कारण खतरा मंडरा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: