माकपा के पूर्व सांसद अमित्व नंदी का निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 अगस्त 2014

माकपा के पूर्व सांसद अमित्व नंदी का निधन


amitav nandy
मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता और पूर्व सांसद अमिताव नंदी का शुक्रवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। माकपा नेता गौतम देब ने कहा, "कैंसर से जिंदगी की लड़ाई वह आज (शुक्रवार) हार गए। उनकी अंत्येष्टि शनिवार को होगी।" 

उत्तरी 24 परगना जिले के दमदम लोकसभा क्षेत्र से 71 वर्षीय नंदी सांसद बने थे और दमदम से दक्षिणेश्वर तक मेट्रो रेल के विस्तार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्ष 2009 में वे चुनाव हार गए थे। इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।

कोई टिप्पणी नहीं: