बिहार के सीवान में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 22 अगस्त 2014

बिहार के सीवान में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या


bihar map
बिहार के सीवान जिले के नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अज्ञात अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मार कर हत्या कर दी। नगर के थाना प्रभारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी कुंदन कुमार सोनी का शव पुलिस ने सड़क से बरामद किया है। उन्होंने कहा कि कुंदन गुरुवार को सुबह अपने घर से निकले थे परंतु जब गुरुवार की रात तक वापस घर नहीं आए तब परिजनों ने इनकी खोज प्रारंभ की। शुक्रवार सुबह ईदगाह के सामने से शव बरामद किया गया। 

उन्होंने बताया कि मृतक स्वर्ण आभूषण बनाने का कार्य करता था। इस मामले की एक प्राथमिकी संबंधित थाना में दर्ज करा दिया गया है तथा पूरे मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। शव को पुलिस ने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: