सबको घर का सपना पूरा करे आईआईटी : मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 22 अगस्त 2014

सबको घर का सपना पूरा करे आईआईटी : मोदी


narendra modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) से कहा कि केंद्र सरकार देश में सभी को आवास मुहैया कराना चाहती है और इसे पूरा करने के लिए वे सस्ते व पर्यावरण के अनुकूल घर बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करें। विभिन्न आईआईटी के निदेशक मंडलों के अध्यक्षों की राष्ट्रपति भवन में आयोजित बैठक में मोदी ने कहा, "प्रौद्योगिकी के माध्यम से सस्ता, पर्यावरण के अनुकूल और मजबूत घर बनाकर सरकार की सबको आवास के सपने को पूरा करने में अपना योगदान दें।"

मोदी ने इससे इंकार किया कि भारत के पास इस तरह की चीजों के लिए प्रतिभा नहीं है और इसके लिए उसे आयात पर निर्भर होना होगा। उन्होंने कहा, "भारत की कई क्षेत्रों में आयात पर बहुत निर्भरता है, जिसमें रक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए आवश्यक उपकरणों से लेकर नोट छापने की स्याही और आंसू गैसे जैसी संवेदनशील चीजें भी शामिल हैं।"

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रौद्योगिकी भले ही स्थानीय हो, लेकिन विज्ञान सार्वभौमिक होता है। उन्होंने आईआईटी से आह्वान किया कि वे अपने छात्रों को स्थानीय जरूरतों और अपेक्षाओं से संबंधित परियोजनाएं दें, ताकि अध्ययन के दौरान वे इन समस्याओं के नए समाधान निकाल सकें। 

आईआईटी के छात्रों को महत्वपूर्ण शक्ति करार देते हुए उन्होंने कहा कि विश्व रैंकिंग महत्वपूर्ण है। इसके लिए भारत खुद मानदंड स्थापित करेगा, जिससे बदलाव और सुधार सुनिश्चित किया जा सकेगा।  प्रधानमंत्री ने आईआईटी से आसपास स्थित इंजीनियरिंग कॉलेजों को अपनाने और उनके विकास में योगदान देने का आह्वान किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: