चीनी सैनिक भारतीय सीमा के अंदर आए थे : रक्षा मंत्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 21 अगस्त 2014

चीनी सैनिक भारतीय सीमा के अंदर आए थे : रक्षा मंत्री


arun jaitley
रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि चीनी सैनिक भारतीय सीमा के अंदर आए थे, लेकिन उन्हें भारतीय भूमि के अतिक्रमण से रोकने के लिए भारतीय सेना का दृष्टिकोण पर्याप्त है। लद्दाख में भारतीय सीमा में चीनी सैनिकों की घुसपैठ की रपट पर सवाल पूछे जाने पर मंत्री ने कहा, "सेना प्रमुख इस बारे में विस्तृत तौर पर स्पष्टीकरण दे चुके हैं कि यह रपट एकदम सही नहीं है।" उन्होंने हालांकि कहा कि चीनी सैनिक उस सीमा के अंदर दाखिल हुए थे, जो भारतीय मानी जाती है। 

जेटली ने भारतीय नौसेना के नए मुख्यालय की आधार शिला रखते हुए कहा, "कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें चीनी सैनिक उन इलाकों में दाखिल हुए हैं, जो भारतीय माने जाते हैं।" उन्होंने कहा कि भारतीय बलों ने पर्याप्त कार्रवाई की है। उन्हें हमारे क्षेत्र का अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए हमारे सुरक्षा बलों द्वारा उठाए गए कदम पर्याप्त हैं। 

मंगलवार को आई रपट में कहा गया था कि चीनी सैनिकों ने लद्दाख के बुत्रसे इलाके में भारतीय सीमा पार कर 25-30 किलोमीटर अंदर आकर तंबू लगाया और तख्तियां लगाईं, जिसपर लिखा था "यह चीन का क्षेत्र है, वापस जाओ।" हालांकि भारतीय सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग ने मंगलवार को इस बात से इंकार किया। 

लोकसभा में एक सवाल के जवाब में जेटली ने कहा था, "भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को लेकर आमतौर पर भिन्न-भिन्न अवधारणाएं हैं। इसके कारण गश्ती के समय अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं।"

कोई टिप्पणी नहीं: