कांग्रेस महिला आरक्षण विधेयक के लिए प्रतिबद्ध : सोनिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 20 अगस्त 2014

कांग्रेस महिला आरक्षण विधेयक के लिए प्रतिबद्ध : सोनिया


sonia gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने वाले महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस ने राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित कर दिया था। कुछ कारणों से यह लोकसभा में पारित नहीं हो सका।"

सोनिया गांधी ने कहा कि हालांकि उनकी पार्टी इस वक्त विपक्ष में है, लेकिन वह महिला आरक्षण विधेयक को लेकर प्रतिबद्ध है और संसद में इसे पारित कराने को लेकर केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर दबाव बनाएगी। उन्होंने कहा, "हम विधेयक पारित करने के लिए राजग सरकार पर दबाव बनाएंगे।"

कोई टिप्पणी नहीं: