बिहार में 14 जिलों की 14 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 20 अगस्त 2014

बिहार में 14 जिलों की 14 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित


bihar flood 2014
बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। राज्य के 14 जिलों की 14 लाख से ज्यादा आबादी बाढ़ से प्रभावित है, जबकि 689 गांवों में बाढ़ का पानी कहर बरपा रही है। इस बीच बाढ़ का पानी लगातार नए क्षेत्रों में पसर रहा है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, पटना के बाढ़, बेलछी एवं पंडारक के कई गांवों में बाढ़ का कहर जारी है। दरभंगा जिले के कमला बलान तटबंध पर घनश्यामपुर प्रखंड में तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया है, जिस कारण कई गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 

गोपालगंज में डुमरिया घाट ब्रिज में रामचंद्रपुर के पास सारण तटबंध क्षतिग्रस्त हुआ है, जिससे सिधवलिया प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव ब्यास जी ने बताया कि सात जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। खगड़िया में डुमरी का स्टील पाइप ब्रिज मंगलवार को कोसी की तेज धार में बह गया, जिस कारण कोसी क्षेत्र का पटना और भागलपुर समेत राज्य के अन्य क्षेत्रों से संपर्क टूट गया है। 

इधर, आपदा प्रबंधन विभाग ने दावा किया है कि बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। बाढ़ प्रभावित जिलों में 108 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं, जिनमें 37 हजार से ज्यादा लोग शरण लिए हुए हैं। बाढ़ से राहत एवं बचाव के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 12 और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की चार टीमों को लगाया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: