हर साल किसी सामाजिक मुद्दे को समर्पित करें : मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 अगस्त 2014

हर साल किसी सामाजिक मुद्दे को समर्पित करें : मोदी


modi and amit shah in bjp advisory meeting
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने कार्यकर्ताओं को हर साल किसी एक सामाजिक कार्य के लिए प्रोत्साहित कर अपनी अलग पहचान बना सकती है। पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मोदी ने कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि हर साल समाज कल्याण से जुड़े किसी मुद्दे को समर्पित किया जा सकता है और राजनीतिक मुद्दे तक ही बंधे रहने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, "पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक साल सामाजिक मुद्दे से जुड़ा कार्यक्रम तय करना चाहिए।" मोदी ने कहा, "उदाहरण के लिए एक साल ऊर्जा बचत, तो दूसरा साल गांवों में शौचालय के निर्माण में दिया जाना चाहिए।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजनाथ सिंह को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लोकसभा चुनाव में उतरी चुनावी टीम का कप्तान और अमित शाह को मैन ऑफ द मैच करार दिया। मोदी आम चुनाव के बाद भाजपा की पहली राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं: