हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल से एमएच17 गिराना असंभव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 अगस्त 2014

हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल से एमएच17 गिराना असंभव


Mh17-Crash-5.jpg
मलेशिया के परिवहन मंत्री हिशामुद्दीन हुसैन ने शनिवार को कहा कि यह बात असंभव लगती है कि मलेशियाई उड़ान संख्या एमएच17 को गिराए जाने के लिए हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का इस्तेमाल किया गया। यह विमान 17 जुलाई को यूक्रेन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। 

मलेशिया स्टार के अनुसार, हिशामुद्दीन ने कहा, "यह एक जमीन से हवा में मार करने वाला मिसाइल था और ऐसी प्रणाली यूक्रेन या विद्रोहियों के पास हो सकती है।" हिशामुद्दीन का बयान सेना की खुफिया जानकारी और एमएच17 के मलबे की जांच पर आधारित है।  यह कहा गया है कि अमेरिका में खुफिया अधिकारी इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि विमान को हवा से हवा में मार करने वाले मिसाइल से गिराया गया है और यूक्रेन सरकार का इससे संबंध है। 

गौरतलब है कि 17 जुलाई को रूस की सीमा से सटे पूर्वी यूक्रेन में एमएच17 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे इसमें सवार सभी 298 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई। 

कोई टिप्पणी नहीं: