दिल्ली मेट्रो ने यात्री ढोने में कीर्तिमान बनाया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 अगस्त 2014

दिल्ली मेट्रो ने यात्री ढोने में कीर्तिमान बनाया


DELHI_METRO_RUSH_HOUR_7147f.jpg
दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को मेट्रो की रेलगाड़ियों से 27 लाख से अधिक लोगों ने यात्रा की थी। यह किसी भी एक दिन मेट्रो के यात्रियों का सर्वोच्च कीर्तिमान है। इससे पहले मेट्रो ने सर्वाधिक यात्री का कीर्तिमान 21 जुलाई को बनाया था।

डीएमआरसी ने एक बयान जारी कर कहा कि सोमवार चार अगस्त को 27,05,807 लोगों ने दिल्ली मेट्रो की रेलगाड़ियों से यात्रा की। इससे पहले 21 जुलाई को 26,84,132 लोगों ने मेट्रो से सवारी की थी।

सोमवार को सबसे अधिक 10,23,245 लोगों ने ब्लू लाइन पर यात्रा की। यह लाइन द्वारका सेक्टर 21 को नोएडा और वैशाली से जोड़ती है। डीएमआरसी ने कहा कि रेलगाड़ी की गति बढ़ाने, दो गाड़ियों के बीच की अवधि कम करने और गाड़ियों में डिब्बों की संख्या बढ़ाने के कारण यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं: