विदेशों में 12 करोड़ घरों तक पहुंचेगा दूरदर्शन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 अगस्त 2014

विदेशों में 12 करोड़ घरों तक पहुंचेगा दूरदर्शन


doordarshan logo
देश के सार्वजनिक क्षेत्र के प्रसारक प्रसार भारती ने मंगलवार को जर्मनी के देउत्शे वेल्ले के साथ यहां आपसी सहमति के स्मारपत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया। यह करार फ्री-टू-एअर के जरिए विदेशों में 12 करोड़ घरों तक दूरदर्शन के कार्यक्रम की पहुंच के लिए किया गया है। यहां राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, लेकिन संसद का सत्र जारी रहने के कारण वे ज्यादा समय तक वहां मौजूद नहीं रह सके। अतिथियों को इस बारे में सूचित कर दिया गया।

प्रसार भारती के सचिव जवाहर सिरकार ने कहा कि दूरदर्शन के साथ 10 माह के समझौते के बाद यह करार किया गया है। डीटीएच पर दूरदर्शन ओवरसीज इंडिया चैनल का प्रसारण 13बी उपग्रह से होगा जबकि दूरदर्शन टीवी चैनल का भारत में डीडी फ्री डिश के जरिए वितरण होगा। विदेश मंत्रालय कार्यक्रम के विषय पर अंतिम मंजूरी देगा। कार्यक्रम अभी तैयारी के स्तर पर है। सिरकार ने कहा कि इस संबंध में अन्य शामिल मंत्रालयों में संस्कृति, प्रवासी भारतीय, पर्यटन एवं वित्त शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: