पिछड़ा वर्ग आयोग को वैधानिक हैसियत देने की तैयारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 अगस्त 2014

पिछड़ा वर्ग आयोग को वैधानिक हैसियत देने की तैयारी


sudarshan bhagat
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) को वैधानिक हैसियत देने के प्रस्ताव पर काम किया जा रहा है। यह जानकारी मंगलवार को सामाजिक न्याय एवं आधिकारिकता राज्यमंत्री सुदर्शन भगत ने दी। भगत ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में सूचित किया, "एनसीबीसी को संवैधानिक हैसियत देने के प्रस्ताव पर प्रक्रिया चल रही है। एनसीबीसी को संवैधानिक हैसियत प्रदान करने के लिए जरूरी संविधान में संशोधन के लिए तौर-तरीकों में समय लगेगा।"

एनसीबीसी एक वैधानिक समिति है और इसका गठन राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अधिनियम 1993 के प्रावधानों के तहत किया गया है। भगत ने कहा कि संवैधानिक हैसियत प्रदान करने की प्रक्रिया में समय लगेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: