प्रदर्शनकारियों के साथ वार्ता को तैयार पाकिस्तानी सरकार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 अगस्त 2014

प्रदर्शनकारियों के साथ वार्ता को तैयार पाकिस्तानी सरकार


chaudhry nisar ali khan
पाकिस्तानी सरकार रविवार को इमरान खान और ताहिर उल कादरी से वार्ता के लिए तैयार हो गई है। विपक्षी पार्टियों के ये दोनों नेता प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के इस्तीफे की मांग को लेकर अपने हजारों समर्थकों के साथ इस्लामाबाद में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आतंरिक मंत्री चौधरी निसार अली खान ने विपक्षी नेताओं से मिलने का फैसला सरकार का विरोध कर रहे इमरान के नागरिक अवज्ञा आंदोलन की घोषणा के बाद किया। इमरान ने इस्लामाबाद में अपने समर्थकों से कहा कि वे कर और अन्य शुल्कों की अदायगी न करें। 

उनकी इस घोषणा के बावजूद आतंरिक मंत्री का कहना है कि सरकार ने इमरान और कादरी से मिलने का फैसला किया है जो राजधानी में सरकार विरोधी प्रदर्शन कर रहे हैं। निसार चौधरी का कहना है कि सरकार उनसे मिलने के लिए दो कमेटी का गठन करेगी और यह मुलाकात संभवत: सोमवार को होगी। इस कमेटी में दोनों पार्टियों के नेता और सरकार के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं: