नेपाल में लगातार वर्षा से कोसी में बाढ़ का खतरा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 अगस्त 2014

नेपाल में लगातार वर्षा से कोसी में बाढ़ का खतरा


heavy rain nepal
नेपाल में बुधवार से ही लगातार हो रही वर्षा के कारण कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम पांच लोगों की मौत हो चुकी है। वर्षा की वजह से बिहार का शोक के नाम से विख्यात कोसी में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। भारत से सटे देश के दक्षिणी तराई क्षेत्र पर गुरुवार को भारी वर्षा का बुरा प्रभाव पड़ा है। भूस्खलन के कारण कई राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं और बाढ़ के कारण लोग बीच रास्ते में फंसे हुए हैं।

पश्चिमी नेपाल में भारतीय सीमा से सटे नेपाली गंज शहर में राप्ती नदी में उफान आने के बाद पानी का स्तर बढ़ गया है। खराब मौसम के कारण नेपाल के कई पहाड़ी इलाकों में हवाई सेवा भी निलंबित है। नेपाल में लाइफ लाइन कहलाने वाले रातू नदी के ऊपर बना एक पुल बुधवार की रात ध्वस्त हो गया जिससे राजमार्ग पर सैकड़ों लोग फंस गए हैं।

इसी प्रकार सप्तकोसी नदी का जलस्तर भी लगातार बारिश के कारण उफान पर है और नदी के पूर्वी हिस्से में स्थित बैराज को सावधान कर दिया गया है। बिहार का शोक के नाम से विख्यात कोसी में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: