भड़काऊ बातें करने वाले भारत को नहीं समझतेः राष्ट्रपति - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 अगस्त 2014

भड़काऊ बातें करने वाले भारत को नहीं समझतेः राष्ट्रपति

president-address-nation
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम अपने संदेश में कहा कि जहरीली बातें करने वाले भारत को नहीं समझते हैं। राष्ट्रपति के संबोधन में मोदी की तारीफ भी की। उन्होंने 2019 तक 'स्वच्छ भारत' के सरकार के मिशन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की।

राष्ट्रपति ने सांप्रदायिक हिंसा पर कहा, 'हिंसा लोकतंत्र की मूल भावना के साथ धोखा है। जो लोग उत्तेजित करने वाले भड़काऊ भाषणों में विश्वास करते हैं, उन्हें न तो भारत के मूल्यों की और न ही राजनीतिक मन की समझ है। भारत के लोग जानते हैं कि किसी भी तरह की प्रगति को शांति के बिना हासिल करना कठिन है।'

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में शिवाजी के उस पत्र का जिक्र भी किया, जो उन्होंने जजिया कर लगाए जाने पर औरंगजेब को लिखा था। राष्ट्रपति ने कहा, 'शिवाजी ने बादशाह से कहा था कि शाहजहां, जहांगीर और अकबर भी इस कर को लगा सकते थे, परंतु उन्होंने अपने दिलों में कट्टरता को जगह नहीं दी क्योंकि उनका मानना था कि हर बड़े अथवा छोटे इंसान को ईश्वर ने विभिन्न मतों एवं स्वभावों के नमूनों के रूप में बनाया है।' राष्ट्रपति ने कहा कि शिवाजी के 17वीं शताब्दी के इस पत्र में छिपे संदेश से आज प्रेरणा लेने की जरूरत है।

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में गरीबी के मुद्दे को भी छुआ और कहा कि आर्थिक विकास का फायदा निर्धन से निर्धनतम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले 6 दशकों में गरीबी का अनुपात 60 फीसदी से भी अधिक की पिछली दर से कम होकर 30 फीसदी से नीचे आ चुका है, इसके बावजूद हमारी जनता का 1/3 हिस्सा गरीबी की रेखा से नीचे गुजर-बसर कर रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: