हेमंत ने फहराया तिरंगा, राज्यपाल हुए बेहोश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 अगस्त 2014

हेमंत ने फहराया तिरंगा, राज्यपाल हुए बेहोश


hemant soren
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि खनन के कारण राज्य में पहाड़, नदियां और कृषि भूमि बर्बाद हो गए हैं। 68वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए उन्होंने कहा, "देश और झारखंड में इस बात पर बहस होनी चाहिए कि खनिज संपदा वरदान है या अभिशाप। झारखंड को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी है। पहाड़ों का विनाश हुआ है, नदियां प्रदूषित और भूमि बंजर हुए हैं।" मोराबादी मैदान में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सोरेन ने बीते एक साल के दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।  युवाओं को मुख्यधारा में शामिल होने की अपील करते हुए उन्होंने कहा, "लोकतांत्रिक और सामाजिक साधनों से अपने मकसद के लिए लड़ें।" झारखंड के राज्यपाल सैयद अहमद ने दुमका में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

झारखंड के राज्यपाल सैयद अहमद शुक्रवार को दुमका में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लोगों को संबोधित करते वक्त बेहोश हो गए। इसके बाद अहमद को वहां से सदर अस्पताल ले जाया गया। उन्हें कुछ ही देर बाद हालांकि छुट्टी दे दी गई। एक चिकित्सक ने बताया कि राज्यपाल बेचैनी और मितली आने की दवा ले रहे थे। लेकिन आज वह दवा लेना भूल गए थे। बाद में अहमद के भाषण को संथाल परगना के आयुक्त इहतेशामुल हक ने पूरा किया।

कोई टिप्पणी नहीं: