हिमाचल के किन्नौर में निजी बस के बस्पा नदी में गिरने से 16 लोगों की मौत
शिमला , 21 अगस्त ( विजयेन्दर शर्मा) । हिमाचल के किन्नौर जिला में वीरवार सुबह एक निजी बस के बस्पा नदी में गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई है।हादसा उस समय हुआ जब निजी बस सांगला से रिकांगपिओ की ओर जा रही थी। इसी दौरान रूतुरंग के समीप बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस करीब 300 मीटर दूर बस्पा नदी में जा गिरी।हादसे के समय बस में करीब 30 लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों को पुलिस ने दी जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं।
राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री द्वारा बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त
शिमला , 21 अगस्त ( विजयेन्दर शर्मा) । राज्यपाल श्रीमती उर्मिला सिंह तथा मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र ंिसंह ने आज किन्नौर जिला के सांगला के नजदीक रूतरंग में निजी बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्य मुख्यालय पर प्राप्त सूचना के अनुसार इस दुर्घटना में 23 यात्रियों के मारे जाने तथा 20 यात्रियों के घायल होने का समाचार है। घायलों को उपचार के लिए रिकांगपिओ स्थित अस्पताल में दाखिल किया है, जबकि गम्भीर रूप से घायल 6 यात्रियों को हैलीकाप्टर द्वारा शिमला पहुंचाया गया है, जिन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल किया गया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र ंिसंह ने अपने शोक संदेश में परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के आश्रितों तथा घायलों को तत्काल राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल प्रशासन को भी निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दी जाएं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन द्वारा घायलों को 25-25 हजार रुपये की तथा मृतकों के आश्रितों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है जबकि राहत मैनुअल के अनुसार राहत राशि शीघ्र प्रदान कर दी जाएगी। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री कौल सिंह ठाकुर, परिवहन मंत्री श्री जी.एस. बाली, ऊर्जा मंत्री श्री सुजान सिंह पठानियां, वन मंत्री श्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उद्योग मंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री, शहरी विकास मंत्री श्री सुधीर शर्मा, आबकारी एवं कराधान मंत्री श्री प्रकाश चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. कर्नल धनी राम शांडिल, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री अनिल शर्मा, हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष श्री जगत सिंह नेगी तथा मुख्य संसदीय सचिवों ने भी दुर्घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है।
हिमाचल में भूकंप के झटके, जान-माल का नुकसान नहीं
शिमला , 21 अगस्त ( विजयेन्दर शर्मा) । गुरुवार दोपहर हिमाचल प्रदेश के कुछ शहरों में भूकंप के झटकों ने हलचल पैदा कर दी। हिमाचल के कांगड़ा में दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर आए इस भूकंप से हालांकि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक, हिमाचल के पालमपुर और धर्मशाला में भी इसके झटके महसूस किए गए और भूकंप के तुरंत बाद लोग घरों से बाहर आ गए। इंडियन मेट्रॉलजिकल डिपार्टमेंट की शुरुआती जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 आंकी गई और इसका केंद्र चंबा-कांगड़ा की सीमा पर था।
वीरभद्र सिंह को लेकर दिए गए बयान की कड़ी निंदा
शिमला , 21 अगस्त ( विजयेन्दर शर्मा) । राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुभाष मंगलेट तथा राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री केवल सिंह पठानिया ने भाजपा नेता श्री अनुराग ठाकुर द्वारा कुछ समाचार पत्रों में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को लेकर दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि श्री वीरभद्र सिंह पर लगाए जा रहे सभी आरोप अतर्कसंगत, हास्यास्पद् और राजनीति से प्रेरित हैं।डा. मंगलेट तथा श्री पठानिया ने कहा कि श्री पी.के. धूमल और उनके पुत्र श्री अनुराग ठाकुर गंभीर निराशा और हताशा में श्री वीरभद्र सिंह पर आधारहीन व तथ्यहीन व्यक्तिगत आरोप लगा रहे हैं, क्योंकि पूर्व भाजपा सरकार के कुशासन व गलत कार्यों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा सौंपी गई चार्जशीट पर चल रही जांच अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि श्री धूमल का परिवार जांच की तपिश महसूस कर रहा है और उन्हें कानूनी कार्रवाई का डर सता रहा है। यही वजह है कि अपनी गलत कारगुजारियों से आम जनता का ध्यान बांटने के लिए वे श्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ राजनीतिक साजिश, दुर्भावनापूर्ण प्रचार और निंदा पर उतारू हो गए हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है कि भाजपा का यह भ्रामक प्रचार पूरी तरह से प्रायोजित है और धूमल परिवार ही इसके पीछे है यह सब को मालुम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की चार्जशीट के खौफ से डरकर धूमल परिवार दुष्प्रचार कर रहा है। राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष तथा राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि धूमल परिवार सत्ता के मोह से ग्रस्त है। भाजपा नेता अपने वक्तव्यों में रोज सरकार बनाते हैं और रोज सरकार को गिराते हैं। भाजपा को यह मालुम होना चाहिए कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को लोगों ने पूरे पांच साल के लिए चुनकर भेजा है और वर्तमान प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में पूरी तरह स्थिर, टिकाऊ और मजबूत है, जो लोगों के कल्याण एवं प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में कार्य कर रही है। सरकार गिराने के धूमल परिवार के मुंगेरी लाल के हसीन सपने कभी पूरे नहीं होने वाले।उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि धूमल परिवार का लोकतंत्र पर कोई विश्वास नहीं रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों ने विधानसभा सत्र के दौरान बार-बार सदन का बहिष्कार कर हिमाचल प्रदेश विधानसभा की समृद्ध संस्कृतिको कलंकित किया है। लोकतांत्रिक प्रणाली में लोग इस आशा के साथ अपने प्रतिनिधियों को चुनते हैं कि वे उनके मामलों को प्राथमिकता के आधार पर विधानसभा में उठाने के अतिरिक्त अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र में विकास की गति में तेजी लाएंगे, परन्तु भाजपा सदस्य लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करने व विपक्षी दल के रूप में अपने कतव्यों का निर्वहन करने में असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्य विपक्षी दल के विधायक लोक प्रतिनिधि होने के बावजूद अपने उत्तरदायित्व से भाग रहे हैं और वे पूर्ण रूप से लोगों के हितों व प्रदेश के विकास की परवाह किए बगैर राजनीतिक एजेंडें के तहत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है, तब से प्रदेश के भाजपा नेता मदहोश होकर अलोकतांत्रिक तौर-तरीके अपनाकर भ्रामक प्रचार में जुटी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास कांग्रेस सरकारों की देन है। लोगों के सच्चे हितैषी कौन है, यह प्रदेश की जनता जानती है। लोगों ने कांग्रेस को सरकार बनाने का जनादेश दिया और रिकार्ड छठी बार श्री वीरभद्र सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं, जिनके अनुभवों का लाभ प्रदेश को मिल रहा है। सरकार कैसा काम कर रही है और विकास की क्या परिभाषा है, इसके लिए कांग्रेस को भाजपा के प्रमाणपत्र की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सब भाजपा के दुष्प्रचार का ही बवंडर है, जिसमें वे स्वयं फंसते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ धूमल परिवार के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे और हर स्तर पर इसका मुंह-तोड़ जवाब दिया जाएगा।
स्टेट ब्लड बैंक में हर शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
शिमला , 21 अगस्त ( विजयेन्दर शर्मा) । दीनदयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल शिमला के स्टेट ब्लड बैंक में हर शनिवार को प्रात: 9.30 बजे से सांय 4 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय आज यहां उपायुक्त शिमला श्री दिनेश मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित अस्पताल कल्याण समिति, ब्लड बैंक, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला की कार्यकारी परिषद की बैठक में लिया गया। श्री दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल से जरूरतमंद रोगियों को हर माह लगभग 200 ब्लड यूनिट प्रदान किये जाते हैं । ब्लड बैंक में 350 रक्त यूनिट भंडारण करने की क्षमता है । कई बार ब्लड बैंक में रक्त की कमी के कारण रोगियों को रक्त प्राप्त करने के लिए काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है इसलिए स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है जो न केवल एक व्यक्ति का जीवन बचाता है बल्कि उसके परिवार को अपार खुशियां दे जाता है । रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की हानि नहीं होती बल्कि रक्त का संचार होता है और शरीर में पुन: उतना ही रक्त बन जाता है। उपायुक्त ने स्टेट ब्लड बैंक अस्पताल बैल्फेयर समिति को रक्तदानियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कदम उठाने के निर्देश दिए ।उन्होंने कहा कि आम लोगों में यह जागरूकता लाई जानी चाहिए कि रक्तदान का क्या महत्व है। बैठक में ब्लड बैंक में ऑटो क्लेव स्थापित करने और मरीजों की सुविधा के लिए हॉट एंड कोल्ड वॉटर डिस्पैंसर लगाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में प्रभारी स्टेट ब्लड बैंक डा. रजनीश सूद, रक्त सुरक्षा अधिकारी डा0 राजेश शर्मा, तकनीशियन श्री आर.एन.शर्मा, जमनादास व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
मनाली में जिला न्यायधीशों की कार्यशाला 30 को
कुल्लू , 21 अगस्त ( विजयेन्दर शर्मा) । हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी शिमला 30 अगस्त को प्रदेश भर के जिला एवं सत्र न्यायधीशों और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीशों के लिए मनाली में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करने जा रही है। कुल्लू के जिला एवं सत्र न्यायधीश पुरेंद्र वैद्य ने बताया कि यह कार्यशाला मनाली के निकट एंबेसडर रिजॉट्र्स में होगी तथा यह वाहन दुर्घटनाओं के मुआवजों से संबंधित कानून पर आधारित होगी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला का उदघाटन प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश करेंगे।
हरि चंद ने किया लरांकेलो व बुरूआ मेले का समापन
कुल्लू , 21 अगस्त ( विजयेन्दर शर्मा) । जिला परिषद अध्यक्ष हरि चंद शर्मा ने लरांकेलो के प्रसिद्ध काहिका मेले का समापन किया। समापन अवसर पर उमड़े भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए हरि चंद शर्मा ने कहा कि मेले और उत्सव हमारी प्राचीन एवं बहुत ही समृद्ध लोक संस्कृति के प्रतीक हैं। लोक संस्कृति के संरक्षण तथा नई पीढ़ी को इससे रूबरू करवाने में मेले व उत्सवों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को उचित खेल सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए जिला परिषद कुल्लू ने जिले की सभी 204 पंचायतों के लिए 48-48 हजार रूपये की धनराशि का प्रावधान किया है। पंचायतों के माध्यम से स्थानीय युवक मंडल इसका लाभ उठा सकते हैं। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष ने लरांकेलो में मंच निर्माण के लिए डेढ़ लाख और देवता की सौह के लिए एक लाख रूपये का प्रावधान करने की घोषणा भी की। उधर, बीते दिन संपन्न हुए बुरूआ के शाउणी मेले का समापन भी जिप अध्यक्ष ने ही किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण पर जोर देने तथा युवा पीढ़ी से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने बुरूआ में पार्किंग के निर्माण के लिए पर्याप्त धनराशि मंजूर करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने खेल मैदान के निर्माण तथा सडक़ को पक्का करने के लिए एक-एक लाख रूपये देने की घोषणा की तथा मेला आयोजन कमेटी को अपनी ओर से पांच हजार रूपये की धनराशि भी दी।
कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने पर व्यय होंगे साढ़े तीन करोड़- उपायुक्त
धर्मशाला, , 21 अगस्त ( विजयेन्दर शर्मा) । जिला में इस वित्तीय वर्ष में कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने पर 3 करोड़ 41 लाख 50 हजार रुपए की राशि आतमा परियोजना के अंतर्गत व्यय की जाएगी। यह जानकारी आज यहां योजना की बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त, कांगड़ा, सी.पॉलरासु ने कहा कि योजना के लिए केंद्र से लगभग 60 लाख रुपए की राशि प्राप्त हो चुकी है। उपायुक्त आज यहां आतमा गर्वेनिंग वॉडी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आतमा योजना द्वारा गत वित्तीय वर्ष में लगभग 227 लाख रुपए की राशि कृषि संबंधी कार्यों पर व्यय की गई जिनमें मुख्य कार्य किसानों के लिए प्रशिक्षण, कृषि तकनीकी की जानकारी के लिए भ्रमण कार्यक्रम, कृषक समूहों के मोबलाईजेशन इत्यादि हैं, पर व्यय किए गए। श्री रासु ने बताया कि इस योजना को जिला के विभिन्न 15 विकास खंडों में चलाया गया है जिसके अंतर्गत कृषि, बागवानी एवं पशु सुधार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। योजना अब राष्ट्रीय कृषि विस्तार एवं तकनीकी मिशन के नाम से जानी जाएगी जिसके अंतर्गत चार मुख्य विषयों पर कार्य होगा जिनमें कृषि विस्तार, बीज एवं पौद्य सामग्री, एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन व प्लॉट प्रोटेक्शन मुख्य कार्य होंगे। बैठक के दौरान योजना की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए इसकी कार्यकारी कमेटी के सदस्यों को भी पूर्व की भांति स्वीकृति प्रदान की गई। कमेटी के अध्यक्ष उपायुक्त, कांगड़ा होंगे। सरकारी सदस्यों में कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, रेशम विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा, ग्रामीण विकास अभिकरण डीआरडीए, पंजाब नैशनल बैंक, नाबार्ड व हिमफैड इत्यादि विभागों के अधिकारी शामिल होंगे जबकि गैर सरकारी सदस्यों में जिला के विभिन्न भागों के उत्कृष्ट कृषक व स्वयं सेवी संस्थाओं को इसका सदस्य बनाया गया है। उन्होंने बताया कि योजना द्वारा इस वर्ष खरीफ फसलों के दौरान हाईब्रीड भिंडी, कस्तूरी बासमती, उत्तम किस्म का लाल धान, बासमती एचपीआर-2612, पैडी हाईब्रीड एराईज-6129, मक्की केएच-988, हाईब्रीड टमाटर-7730 व हाईब्रीड फूलगोभी मेघा की डेमोस्ट्रेशन के लिए कृषकों को प्रोत्साहित कर लगभग 450 हैक्टेयर भूमि पर इनके उत्पादन का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत जिला में 54 विभिन्न कृषि फार्म स्कूल आरंभ किए गए हैं, जहां हाईब्रीड बीजों की खेती बारे किसानों को जानकारी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त दो-दो बागवानी व मछली पालन स्कूल भी इन 15 खंडों में आरंभ किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषकों को प्रोत्साहित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ किसान अवार्ड व सर्वश्रेष्ठ किसान समूह अवार्ड भी प्रदान किए जायेंगे। उपायुक्त ने योजना निदेशक को जिला के कृषकों को दिल्ली में लगने वाले किसान मेले में एक्सपोजर विजिट के लिए ले जाने के निर्देश दिए तथा जिला में मौन पालन से जुड़े कृषकों के लिए भी योजना के अंतर्गत तकनीकी ज्ञान प्रदान करने के लिए कार्य करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना द्वारा निर्मित किए गए किसान भवनों में सरकारी कर्मचारियों एवं कृषकों के लिए ठहरने की दरें भी निर्धारित कीं जोकि लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृहों के अनुरूप ही तय की गई। बैठक में परियोजना के निदेशक डॉ0 रिपन सूद सहित कृषि एवं बागवानी विभागों के उप-निदेशक, पशु पालन, मत्स्य पालन विभागें के अधिकारियों सहित उत्कृष्ट कृषकों ने भाग लिया।
22 अगस्त को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
धर्मशाला, , 21 अगस्त ( विजयेन्दर शर्मा) । सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल नम्बर-दो धर्मशाला, ई0 जफर इकबाल खान ने जानकारी देते हुए बताया कि बगली फीडर 11 केवी के लाईनों की आवश्यक मुरम्मत तथा उचित रख-ररवाव के कारण 22 अगस्त, 2014 (शुक्रवार) को प्रात: 10 बजे से सायं 4 बजे फीडर के अन्तर्गत आने वाले क्षे?ों पुराना मटौर, अनसोली, बगली, इच्छी, सराह, पटोला, मस्तपुर, चैतडू, वनवाला व मनेड़ में बिजली बंद रहेगी।
कांगू दा गलू से कलाहु सडक़ बंद, यातायात के लिये वैकल्पिक मार्ग
हमीरपुर, 21 अगस्त ( विजयेन्दर शर्मा) । कांगू दा गलू से कलाहु तक सडक़ के मुरम्मत कार्य के चलते जिला दण्डाधिकारी, रोहन चंद ठाकुर ने आदेश जारी करते हुए गाडिय़ां ले जाने पर रोक लगा दी है। आदेशानुसार इस मार्ग से जाने वाली गाडिय़ों के लिये वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है जिसके अनुसार 30 सितम्बर तक कांगू दा गलू से सरकाघाट वाया भरेड़ी मार्ग से गाडिय़ां चलेंगी। यह आदेश तत्काल रूप से प्रभावी होंगे ।
अनुराग ठाकुर ने अपने आवास पर दिन भर लोगों की समस्याओं को सुना
हमीरपुर, 21 अगस्त ( विजयेन्दर शर्मा) । हमीरपुर, 21 अगस्त। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरूवार को समीरपुर स्थित अपने आवास पर दिन भर लोगों की समस्याओं को सुना और कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया। इस दौरान क्षेत्र के कई प्रतिनिधिमंडलों ने उनसे मुलाकात की और इलाके की समस्याओं से अवगत करवाया। कई पंचायत प्रधानों एवं वार्ड पंचों ने भी उनसे मुलाकात कर पिछले दिनों भारी बारिश से हुई तबाही की जानकारी दी और उनसे प्रदेश सरकार से मुआवजा देने की मांग भी की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर जिला में हुई भारी नुक्सान का आकंलन सही तरीके से नहीं करवा पा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को जल्द राहत राशि उपलब्ध करवाई जाए। इस दौरान राजकीय महाविद्यालय भोरंज की एबीवीपी इकाई ने सांसद से मुलाकात की तथा छात्र समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। सांसद ने उनकी सभी समस्याओं को मौके पर ही हल कर दिया। जिसमें कालेज के पास स्पीड ब्रेकर व पुलिस कर्मी की तैनाती के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों को उचित निर्देश दिए। इस दौरान भोरंज भाजयुमो के अध्यक्ष अभयवीर लवली, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गथानिया सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। जिला भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि सांसद अनुराग ठाकुर शुक्रवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा लोगों से भी रूबरू होंगे।
उद्योग स्थापित करने बारे 25 अगस्त तक आवेदन जमा करवाएं
हमीरपुर, 21 अगस्त ( विजयेन्दर शर्मा) । प्रधान मंत्री रोज़गार सृजन योजना के तहत वेरोज़गार युवाओं को अपना उद्योग स्थापित करने के लिये बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। यह जानकारी महा प्रबन्धक , जिला उद्योग के न्द्र ने दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की ओर से सामान्य वर्ग को 25 प्रतिशत तथा विशेष श्रेणी को 35 प्रतिशत सीमांत धन उपलब्ध करवाया जाता है। योजना का लाभ अर्जित करने के लिये इच्छुक वेरोज़गार योजना की विस्तृत जानकारी जिला उद्योग केन्द्र हमीरपुर तथा समस्त प्रसार अधिकारी उद्योग और बैंक शाखा में ले सक ते हैं। उन्होंने वेरोज़गारों से आग्रह किया है कि योजना की शर्तें पूरी करते हैं और उसका लाभ उठाने के लिये अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र जो जिला उद्योग केन्द्र, हमीरपुर के कार्यालय से प्राप्त कर, भरने के उपरान्त 25 अगस्त तक जमा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आवेदन कर्ता को 27 अगस्त को साक्षात्कार के लिये डी.सी. कार्यालय में प्रात: 10 बजे मूल प्रमाण-पत्रों सहित उपस्थित होना होगा।
अधिकारी जनता की शिकायतों को त्वरित निपटाएं
हमीरपुर, 21 अगस्त ( विजयेन्दर शर्मा) । अधिकारी जनता और प्रशासन के बीच सेतू का कार्य करते हैं। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिये समस्त अधिकारी सदैव तत्पर रहें ताकि जनता और प्रशासन के बीच समन्वय बना रहे। मुख्य संसदीय सचिव इन्द्रदत्त लखनपाल ने यह बात घोड़ी-धबीरी में आयोजित प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते कही। उन्होंने कहा कि सिंचाई एवं स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, बिद्युत और स्वास्थ्य विभाग विशेषकर सीधे तौर जनता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता से किसी भी माध्यम से यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसका प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चत करें। उन्होंने कहा कि समस्या को दूर करने में किसी प्रकार का व्यावधान हो तो अधिकारी विस्तृत जानकारी देकर उनका मार्ग दर्शन करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिविर के दौरान जनता से प्राप्त शिकायतों से संबन्धित आवेदन पत्रों पर गम्भीरता से विचार कर उनका समाधान /निष्पादन समबद्ध सुनिश्चित करें ताकि साकारात्मक परिणाम सामने आएं। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आग्रह करते हुए कहा कि उन्हें पंचायती राज के तहत जनता की शिकायतों को दूर करने के लिये पंचायत स्तर पर शक्तियों प्रदत्त की गईं, उनका सदुपयोग कर स्थानीय मामलों को अपने स्तर पर निपटाने का प्रयास करें। उन्होंने युवा वर्ग से भी आह्वान किया कि युवा अपनी शक्ति का प्रदर्शन क्षेत्र निर्माण में करें। उन्होंने क्षेत्र विकास की चर्चा करते हुए बताया कि विधान सभा क्षेत्र बड़सर में पेयजल की समस्या पर निजात पाने के लिये 45 करोड़ रूपये की डीपीआर बनाई गई है, इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ब्यास नदी से भी एक नई पेयजल योजना निर्मित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी गर्मीयों में घोड़ी-धबीरी सडक़ को पक्का कर दिया जाएगा । उन्होंने बताया कि क्षेत्र विकास के अन्य समस्त कार्यों को चरणबद्ध ढंग से समयबद्ध पूर्ण कर दिये जाएंगे। इससे पहले एसडीएम अक्षय सूद मुख्यातिथि तथा अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनता से प्राप्त समस्याओं को उनके घर द्वार पर सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि आज शिविर के दौरान प्राप्त समस्याओं में से अधिकांश का निपटारा कर दिया गया है और शेष को संबन्धित विभागों को शीघ्र समाधान के लिये सौंपा गया। इस अवसर पर डीपी अग्रिहोत्री, विप्पन डटवालिया, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान कांता देवी, प्रधान बड़ाग्राम पंचायत बल राम , प्रधान ग्राम पंचायत जमली दीनू , खण्ड विकास अधिकारी पृथीपाल सिंह के अतिरिक्त समस्त उपमण्डल स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।
स्कूल मुखिया मौलिक कत्र्तव्य विषय निबन्ध प्रतियोगिता करवाएं ्र
हमीरपुर, 21 अगस्त ( विजयेन्दर शर्मा) । उप निदेशक शिक्षा उच्चतर सोमदत्त सांख्यान ने समस्त राबमापा व उच्च पाठशालाओं के मुखियों से कहा है कि संबन्धित विद्यालय में मौलिक कत्र्तव्य विषय पर 23 अगस्त को निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रथम , द्वितीय स्थान पर आने वाले विजेताओं के नाम सिविल जज कम चीफ ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट हमीरपुर तथा संबन्धित उप मण्डल स्तर पर जोकि न्यायाधीश हैं के साथ-साथ उप-निदेशक कार्यालय को 2 दिनों के भीतर भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिये कार्यालय की वैबसाईट देखें।
वर्षा प्रभावितों तक तुरंत पहुंचे फौरी राहत : उपायुक्त
- राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश
- जोह संपर्क मार्ग को बहाल करने को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता
- सैंथ खड्ड के चैनलाइजेशन के लिए भी दिए निर्देश
हमीरपुर, 21 अगस्त ( विजयेन्दर शर्मा) । उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने भोरंज उपमंडल में भारी बारिश के चलते सैंथ खड्ड के उफान से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए बजडोह-जोह संपर्क मार्ग जायजा लिया तथा खड्ड को पैदल पार कर प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर नुक्सान का जायजा लिया गया। इस दौरान ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करने के विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए गए। उपायुक्त ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावितों को तुरंत फौरी राहत देना भी सुनिश्चित किया जाए ताकि प्रभावितों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो। उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि बजड़ोह-जोह के बीच यातायात बहाल करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी ताकि ग्रामीणों को आवाजाही में किसी तरह की दिक्कत न हो। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जोह में सैंथ खड्ड के चैनलाइजेशन के लिए भी उपयुक्त कदम उठाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में खड्ड के उफान से ग्रामीणों को किसी तरह का नुक्सान नहीं हो। उन्होंने बताया कि प्राइमरी स्कूल बधानी का भवन पूरी तरह से असुरक्षित पाया है तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस भवन को शीघ्र ही डिस्मेंटल करने की प्रक्रिया आरंभ करने तथा स्कूल परिसर में सुरक्षा दीवार के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। चंबोह के पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को जानकारी देते हुए बताय कि चंबोह में तीन मकान तथा एक पशुशाला क्षतिग्रस्त हुई है जबकि एक परिवार बेघर भी हुआ है। उपायुक्त ने विकास खंड अधिकारी तथा पटवारी को नुक्सान की रिपोर्ट तैयार कर फौरी राहत देने के दिशा निर्देश दिए गए है जिस पर सत्तर हजार की फौरी राहत ग्रामीणों को उपलब्ध करवाई गई है। उपायुक्त हमीरपुर रोहन चंद ठाकुर ने हमीरपुर जिला में बारिश से प्रभावित हुए क्षेत्रों में राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं इसके साथ ही राहत कार्यों की रिपोर्ट भी प्रतिदिन तैयार करने के लिए कहा गया है ताकि राहत कार्यों की सुचारू मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य प्रोमिला देवी, उपमंडलाधिकारी बलवान चंद मंढोत्रा भी उपस्थित थे।
बराड़ा, पंजोत, बगवाड़ा में भी लिया नुक्सान का जायजा
हमीरपुर, 21 अगस्त ( विजयेन्दर शर्मा) । उपायुक्त हमीरपुर ने बराड़ा, पंजोत, बगबाड़ा, दाड़ी तथा कंज्याण में भी वर्षा से हुए नुक्सान का जायजा लिया गया। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बराड़ा तथा पंजोत में भू-स्खलन को रोकने के लिए मनरेगा के तहत डंगें लगाना सुनिश्चित किया जाए तथा प्रभावितों को तुरंत प्रभाव से फौरी राहत दी जाए इसके साथ ही बगवाड़ा, दाड़ी तथा कंज्याण में भी बारिश से हुए नुक्सान का जायजा लिया गया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी हमीरपुर डा चांद प्रकाश शर्मा, जिला परिषद सदस्य प्रोमिला देवी सहित पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित थे
मनरेगा के तहत कार्यशाला आयोजित
ऊना, 21 अगस्त ( विजयेन्दर शर्मा) । मनरेगा कार्यक्रम के अन्तर्गत आज यहां डीआरडीए सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिलाधीश राजेश कुमार मारिया ने की। उन्होंने रिसोर्स टीम के सदस्यों को मनरेगा कार्यक्रम में शामिल किये गये नये प्रावधानों, नियमों व शर्तों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और निर्देश दिये कि इस जानकारी को जिला के प्रत्येक जॉबकार्डधारक को बताया जाए। उन्होंने जिला के सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि वार्षिक कार्ययोजना तैयार करते समय मनरेगा से जुड़े अन्य विभागों की योजनाओं को भी सम्मिलित किया जाए। कार्यशाला में ग्रामीण विकास विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों से जुड़ी योजनाओं के मनरेगा में समन्वय बारे भी बताया गया। इसके अलावा वार्षिक योजना, लेबर बजट तैयार करने, लेखा व योजना के रिकॉर्ड का कम्प्यूटर में संधारण करने, एमआईएस में डाटा एन्ट्री इत्यादि बारे जानकारी दी गई। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डीआरडीए ने मनरेगा से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में जिला के सभी खण्ड विकास अधिकारी, एसईबीपीओ, एलएसईओ, लेखाकार, ब्लॉक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, कम्प्यूटर ऑप्रेटर, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और ग्राम सेवकों ने भाग लिया।
कन्या छात्रावास के मांगे प्रस्ताव
ऊना, 21 अगस्त ( विजयेन्दर शर्मा) । जिला के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कन्या छात्रावास निर्मित करने के लिए जिला के सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक तथा उच्च पाठशालाओं से भूमि की उपलब्धता बारे प्रस्ताव आमंत्रित किये गये हैं। यह जानकारी देते हुए अधीक्षक, उप-निदेशक उच्चतर शिक्षा प्यारे लाल ने बताया कि कन्या छात्रावास के निर्माण हेतु जिला के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को पर्याप्त व विवाद रहित भूमि की उपलब्धता तथा उसके साथ नवीनतम जमाबंदी, ततीमा व तमाम औपचाक दस्तावेज सहित उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि ये निर्देश विभाग की वेवसाइट पर भी उपलब्ध हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें