नरेंद्र मोदी ने झारखंड में मांगा स्पष्ट जनादेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 21 अगस्त 2014

नरेंद्र मोदी ने झारखंड में मांगा स्पष्ट जनादेश


narendra modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को झारखंड की जनता से राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में स्पष्ट जनादेश देने का आग्रह किया। यहां एक सभा में मोदी ने कहा, "लड़के एवं लड़कियों की 13 से 18 वर्ष के बीच का समय अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। झारखंड 13 वर्ष पुराना है। राज्य को आकार लेने के लिए लोग स्पष्ट जनादेश दें।"

उन्होंने कहा, "मेरी सरकार एक के बाद एक तेजी से फैसले ले रही है। हम ऐसा इसलिए कर पा रहे हैं क्योंकि लोगों ने हमें स्पष्ट जानादेश दिया है। एक स्थिर सरकार ही बेहतर कर सकती है।" मोदी रांची के बेरो स्थित पॉवर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लि. (पीजीसीआईएल) की पारेषण लाइन का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

उन्होंने उत्तरी कर्णपुर में राष्ट्रीय वाष्प शक्ति कारपोरेशन (एनटीपीसी) की 2000 मेगावाट क्षमता वाली इकाई का शिलान्यास भी किया। उन्होंने चार अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया या शिलान्यास किया। बेरो ग्रिड का निर्माण 1600 करोड़ की लागत से किया गया है। प्रधानमंत्री ने उत्तरी कर्णपुर में 15 वर्ष से लंबित बिजली परियोजना पर नाखुशी जाहिर की।

उन्होंने 10 वर्षो के कांग्रेस शासन की तरफ इशारा करते हुए कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयेयी ने परियोजना की आधारशिला रखी थी, लेकिन 10 वर्षो से कोई काम नहीं हुआ। मैं परियोजना को पूरा करूंगा।" मोदी ने देश के एकसमान विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की डिजीटल भारत की योजना है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने ठीक वैसा ही व्यवहार किया जैसा हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ किया गया था। सोरेन जिस समय संबोधित कर रहे थे भाजपा कार्यकर्ता मोदी के समर्थन में नारे लगाने लगे जिससे सोरेन बेहद नाराज हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: