भारत में इबोला का कोई मामला नहीं : हर्षवर्धन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 अगस्त 2014

भारत में इबोला का कोई मामला नहीं : हर्षवर्धन


dr harsh vardhan
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि भारत में अब तक इबोला का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। सरकार इसे फैलने से रोकने के लिए हर एहतियात बरत रही है। उन्होंने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, "अभी इस समय तक भारत में इबोला का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। डरने की कोई जरूरत नहीं है।"


हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार हर एहतियात बरत रही है, साथ ही विषाणु प्रभावित अफ्रीकी देशों से भारत आने वाले लोगों की आवाजाही पर पैनी नजर रखी जा रही है।  इबोला से प्रभावित देशों में लगभग 45 हजार भारतीय हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने हाल ही में संसद में दी गई सूचना में इबोला प्रभावित देशों में रह रहे भारतीयों के वापस स्वदेश लौटने की आशंका जताई थी।


विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को पश्चिमी अफ्रीका में फैले इबोला के प्रकोप पर अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की।  आपात समिति की दो दिवसीय बैठक के बाद डब्ल्यूएचओ ने एक बयान जारी कर कहा, "इबोला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फैलने से रोकने के लिए समन्वित अंतर्राष्ट्रीय प्रयास की जरूरत है।" उल्लेखनीय है कि पश्चिम अफ्रीका में इबोला के प्रकोप से अन्य देशों में स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: