फूलन देवी हत्या का मुख्य आरोपी शेर सिंह दोषी करार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 अगस्त 2014

फूलन देवी हत्या का मुख्य आरोपी शेर सिंह दोषी करार


pholan devi
चंबल के बीहड़ों को त्यागकर राजनीति में उतरीं पूर्व सांसद फूलन देवी की हत्या के मामले में यहां की एक अदालत ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी शेर सिंह राणा को दोषी करार दिया। राणा ने पर आरोप था कि उसने 25 जुलाई, 2001 को फूलन देवी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश भारत पराशर ने 1981 के बेहमई नरसंहार का बदला लेने के लिए फूलन की हत्या करने के आरोपी शेर सिंह राणा को दोषी करार दिया। 

डकैत से नेता बनी फूलन ने बेहमई में एक ही जाति के 17 लोगों की हत्या कर दी थी। राणा ने दावा किया था कि ठाकुरों के नरसंहार का बदला लिया है। फूलनहत्या के समय उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से समाजवादी पार्टी की सांसद थीं और अशोक रोड स्थित सरकारी आवास में रहती थीं। राणा ने अपने साथियों के साथ मिलकर फूलन के सरकारी आवास के बाहर हत्या को अंजाम दिया था।

इस मामले में राणा के अलावा 11 अन्य भी आरोपी थे जिनमें से एक प्रदीप की नवंबर 2013 में तिहाड़ जेल में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। शुक्रवार को सुनाए गए फैसले में अदालत ने राणा को छोड़ शेष सभी को रिहा कर दिया। राणा को 27 जुलाई 2001 को गिरफ्तार किया गया था लेकिन 2004 में वह तिहाड़ जेल से फरार होने में कामयाब रहा। 2006 में उसे कोलकाता से गिरफ्तार किया गया और फिर दिल्ली लाकर उच्च सुरक्षा वाले कारागृह में डाल दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: