राष्ट्रमंडल खेल (हॉकी) : फाइनल में आस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 2 अगस्त 2014

राष्ट्रमंडल खेल (हॉकी) : फाइनल में आस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत


india beat new zealand
भारतीय पुरुष हॉकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों के 20वें संस्करण के फाइनल में रविवार को मौजूदा चैम्पियन आस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। भारत ने ग्लासगो नेशनल हॉकी सेंटर में शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया। दिल्ली में चार साल पहले हुए राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में भी भारत और आस्ट्रेलिया आमने-सामने थे। आस्ट्रेलिया ने वह मुकाबला 8-0 से जीता था। 

सेमीफाइनल में साइमन चाइल्ड और निक हेग ने पहले हाफ में गोल कर न्यूजीलैंड को 2-0 की बढ़त दिलाई। भारतीय टीम ने हालांकि इसके बाद आकाशदीप सिंह, रमनदीप सिंह और रुपिंदर पाल सिंह के गोलों की बदौलत मैच में शानदार वापसी की और गोल अंतर को अपने हक में कायम रखा। न्यूजीलैंड को पहली बढ़त खेल के दूसरे मिनट में ही चाइल्ड के एक फील्ड गोल की बदौलत मिल गई। भारतीय टीम ने इस गोल के खिलाफ वीडियो रिव्यू की मांग की लेकिन उनके अनुरोध ठुकरा दिया गया। इसके बाद न्यूजीलैंड ने हेग के गोल की बदौलत 18वें मिनट में दूसरी बढ़त हासिल कर ली।

भारत की ओर से पहला गोल ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर ने मैच के 28वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए किया। इसके बाद 42 वें मिनट में रमनदीप ने दूसरा गोल कर स्कोर को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। तीसरा और निर्णायक गोल इसके ठीक पांच मिनट बाद आकाशदीप ने किया। इस तरह भारतीय टीम ने अपने लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। अब देखने वाली बात यह है कि वह आस्ट्रेलिया को हराकर पिछली हार का हिसाब बराबर करते हुए अपने पदक का रंग बदल पाती है या नहीं। एक अन्य सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 4-1 से हराया। आस्ट्रेलिया की ओर से साइमन ओर्चार्ड, एडी ओकेनडेन, क्रिस सिरेलो और ट्रिस्टियन व्हाइट ने गोल दागा। इंग्लैंड की ओर से एकमात्र गोल हैरी मार्टिन ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: