राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : सिंधु की सेमीफाइनल में चौंकाने वाली हार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 2 अगस्त 2014

राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : सिंधु की सेमीफाइनल में चौंकाने वाली हार




sindhu lost
राष्ट्रमंडल खेलों में शनिवार को बैडमिंटन के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में टूर्नामेंट की दूसरी वरीय भारतीय खिलाड़ी पी. वी. सिंधु को चौंकाते हुए चौथी वरीय कनाडा की मिशेले ली ने सीधे गेमों में 0-2 से मात दे दी। भारत की शीर्ष वरीय खिलाड़ी सायना नेहवाल की गैर मौजूदगी में 19 वर्षीय सिंधु ने देश की सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी के रूप में टूर्नामेंट में प्रवेश किया, लेकिन अपनी वरीयता के अनुरूप प्रदर्शन करने में वह नाकाम रहीं।


एमिरेट्स एरेना में हुए मुकाबले में सिंधु कनाडा की अपनी प्रतिद्वंद्वी से सीधे गेमों में 22-20, 22-20 से हारीं। ली ने जीत के साथ फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां उनका मुकाबला स्कॉटलैंड की किस्र्टी गिलमोर से होगा। सिंधु ने दोनों गेमों में भरपूर संघर्ष किया। पहला गेम जहां 23 मिनट तक चला, वहीं दूसरे गेम को सिंधु 28 मिनट तक खींच ले गईं। हालांकि दोनों ही गेम में ली अंतत: सिंधु पर भारी पड़ीं।



मिशेले ली के खिलाफ मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों में सिंधु का यह दूसरी हार है। इससे पहले मिश्रित टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ठीक एक सप्ताह पूर्व पिछले शनिवार को सिंधु को मिशेले के खिलाफ हार मिली थी। भारतीय टीम हालांकि वह मुकाबला 3-1 से जीतने में कामयाब रहा था। सिंधु अब कांस्य पदक के लिए शनिवार को ही मलेशिया की जिंग यी ती से भिड़ेंगी। यह मैच भारतीय समयानुसार शनिवार रात 9.30 बजे होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: