भारतीय महिला घुड़सवार ने जीता विश्व चैम्पियनशिप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 25 अगस्त 2014

भारतीय महिला घुड़सवार ने जीता विश्व चैम्पियनशिप


rupa narpat singh
भारतीय महिला घुड़सवार रूपा नरपत सिंह ने पोलैंड के स्लुजेवीक रेस कोर्स पर विभिन्न देशों के 10 प्रतिद्वंद्वियों को हराते हुए महिला विश्व चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया। जीतने वाले घोड़े 'निकोलस' की प्रशिक्षक आंद्रेजेज वोज्तोविज ने रूपा की जीत पर खुशी जताते हुए कहा, "रूपा ने बेहद कम समय मिलने के बावजूद अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।"

अपने समय की जानी-मानी घुड़सवार वोज्तोविज ने कहा, "चैम्पिनशिप जीतने में संभवत: रूपा के हल्के वजन ने मदद की। वह केवल 48 किलोग्राम की हैं। उनका लंबा अनुभव भी सफलता का एक कारण है।" रूपा ने घुड़सवारी की शुरुतार 13 साल की उम्र से ही कर दी थी। रूपा ने अब तक 3,000 रेसों में हिस्सा लिया है जिसमें 500 रेसों में वह विजेता रहीं।

रूपा ने कहा, "घोड़े और मेरे बीच अच्छा समन्वय बन गया था। पोलैंड का अनुभव भी अच्छा रहा। मेरा यह दौरा बेहद छोटा था लेकिन भविष्य में मैं इस खूबसूरत रेस कोर्स पर दोबारा आना चाहूंगी।" शिखा फातिमा बिंट मुबारक चौम्पियनशप कप संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पर्यटन मंत्रालय द्वारा प्रायोजित किया गया था। 

कोई टिप्पणी नहीं: