उद्धव का मोदी से कहा, पाकिस्तान पर करें हमला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 25 अगस्त 2014

उद्धव का मोदी से कहा, पाकिस्तान पर करें हमला


uddhav-ask-to-modi-attack-to-pakistan
शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि भारत की सीमा पर लगातार घुसपैठ कर रहे पाकिस्तान पर हमला कर उसे सबक सिखाएं। शिव सेना के मुखपत्र 'सामना' में प्रकाशित संपादकीय में ठाकरे ने कहा है कि पाकिस्तान ने हाल ही में सीमा पर बसे 13 गांवों पर हमला किया, जम्मू में 22 चौकियों पर गोलीबारी की, जिसमें दो लोग मारे गए और कई अन्य घायल हुए और जिसके कारण लोगों को अपना गांव छोड़ना पड़ रहा है।

ठाकरे ने कहा, "2003 के बाद से यह अपने तरह की बड़ी घटना है। पाकिस्तान ने भारतीय क्षेत्र में 25 हमले किए, लेकिन हम किसी फुस्स पटाखे की तरह चुपचाप पड़े हैं।" शिवसेना प्रमुख ने कहा कि पड़ोसी देश के साथ और वार्ता और बैठकें करना व्यर्थ है।  उन्होंने कहा है, "भारत ने सचिव स्तर की वार्ता को स्थगित करके नाराजगी जाहिर कर दी है, लेकिन यह काफी नहीं है। अब हमें उनकी सीमाओं में घुसकर उन्हें सबक सिखाना होगा।"

रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने पाकिस्तान की उकसावे की कार्रवाइयों का उचित जवाब देने का आश्वासन दिया है और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सुरक्षा बलों (बीएसएफ) से जवाबी कार्रवाइ शुरू करने के लिए कहा है। ठाकरे ने कहा, "अब देश यह अपेक्षा कर रहा है कि पाकिस्तान की पूंछ में आग लगाकर उसे खाक कर दिया जाए। देर न करें, उनको दिखा दें कि यह एक मजबूत राष्ट्र है। भारत की जनता के सामने साबित करें कि एक सशक्त सरकार ने सत्ता संभाली है। हमारी केंद्र से यह गुजारिश है।"

कोई टिप्पणी नहीं: