पत्रकारो की त्रैमासिक बैठक मे लिएगए निर्णय
झाबूआ---जनसम्पर्क संचालनालय भोपाल के निर्देषानुसार आज 2 अगस्त 2014 को पत्रकारो की त्रैमासिक बैठक प्रातः 12ः00 बजे संपन्न हुई। बैठक कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में कलेक्टर कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं मीडियाकर्मियों का स्वागत करते हुए बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई।बैठक में कलेक्टर जिला झाबुआ बी.चन्द्रश्ेाखर पुलिस अधीक्षक श्री एसपीसिंह।जनसम्पर्क अधिकारी श्रीमती अनुराधा गहरवाल मीडियाप्रतिनिधि व फोटोग्राफर्स उपस्थित थे
बैठक में लिये गये निर्णय
प्रेस प्रतिनिधि ही वाहन पर प्रेस लिखे ताकि प्रेस षब्द का दुरूपयोग ना हो। मीडिया प्रतिनिधि अपने वाहनों के रजिस्ट्रेशन नम्बर जनसंपर्क कार्यालय में 14 अगस्त तक उपलब्ध करवाये।
कार्यवाहीः- जनसंपर्क अधिकारी मीडिया प्रतिनिधियों से 15 दिवस में वाहनो के रजिस्ट्रेशन नम्बर प्राप्त कर पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध करवाये। जनसंपर्क अधिकारी से प्राप्त सूची के अलावा जिन वाहनों पर प्रेस लिखा पाया जाएगा उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगीं। बैठक में निर्णय लिया गया कि मीडिया प्रतिनिधि अपने संगठन द्वारा जारी संस्था का नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र की छायाप्रति जनसम्पर्क कार्यालय में उपलब्ध करवाये।
कार्यवाहीः- जनसम्पर्क अधिकारी मीडिया प्रतिनिधियों से उनके संस्थान का नवीनतम नियुक्ति पत्र/पहचान पत्र प्राप्त कर। पत्रकारों की सूची संधारित करे। जिन मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा नियुक्ति पत्र/पहचान पत्र उपलब्ध नहीं करवाये जाये उनके नाम सूची से हटा दे। मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा शासन से निःशुल्क उपलब्ध नहीं होने वाली दवाई जिला चिकित्सालय से निःशुल्क उपलब्ध करवाने की बात रखी।
कार्यवाहीः- सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय झाबुआ को निर्देशित किया गया कि जो दवाईयाॅ जिला चिकित्सालय में निःशुल्क उपलब्ध नहीं है वह दवाई नियमानुसार लोकल पर्चेस कर पात्र मीडिया प्रतिनिधि को उपलब्घ करवाये। बैठक में मीडिया प्रतिनिधियों ने विकास कार्यो का भ्रमण करवाने की बात रखी। कलेक्टर महोदय द्वारा कार्यक्रमबना कर भ्रमण करवाये जाने के लिए कहा गया। बैठक में मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा पत्रकार कालोनी बनाये जाने के लिये कहां गया। बैठक में कलेक्टर महोदय ने नियमानुसार कार्यवाही कर आवेदन देने के लिए कहा। बैठक में जनसम्पर्क अधिकारी को जिले के पत्रकारो की सूची जिले की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए निर्देश दिये गये। मीडिया प्रतिनिधियों की ग्रुप आईडी बनाकर उसके माध्यम से प्रेसनोट जारी करने के निर्देश जनसम्पर्क अधिकारी को दिये गये।
कांग्रेस करेगी जिला योजना समिति की बैठक का बहिष्कार
झाबुआ--- कांग्रेस के सदस्य आगामी जिला योजना समिति की बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है तथा प्रभारी मंत्री के दौरे के समय जिले के कांग्रेस समर्थित पंचायत पदाधिकारी मंत्री का घेराव करेगें। जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया न पे्रस नोट के माध्यम से अवगत कराया गया है कि जिला योजना समिति की बैठक की सूचना कम से कम 7 दिवस पूर्व सदस्यों को अवगत कराना चाहिए किन्तु मात्र तीन दिवस पूर्व सूचना सदस्यों को दी जाती है तथा जिला योजना उपसमिति की बैठक भी आयोजित नहीं की जा रही है। जिससे सदस्यों में रोष है। जिले में आज भी ग्रामीण जन दूषित जल पीने को मजबुर है ग्राम पंचायत के सरपंचों द्वारा पारित प्रस्ताव के उपरान्त भी हेण्डपंप खनन नहीं किये जा रहे है जिससे सरपंचों में रोष व्याप्त है। विभाग द्वारा अपनी मनमर्जी से हेण्डपंप खनन की कार्यवाही की जा रही है। इससे असंतुष्ठ होकर आगामी दौरे के समय प्रभारी मंत्री का घेराव करने का निर्णय लिया । जिला पंचायत एवं जिला योजना समिति के सदस्य श्री चन्द्रवीरसिंह श्री मानसिंह मेडा,अकमालसिंह,कलावती मेडा, गेन्दाल डामोर,भूरसिंह भूरिया आदि ने भी बैठक के बहिष्कार का समर्थन करते हुए कहा कि जिले में वर्तमान में कोई निर्माण कार्य नही चल रहे है मजदुरो को पूर्व में किये गये कार्यो की मजदुरी प्राप्त नहीं हो रही है वही ग्रामीणो क्षेत्रों में पूर्व में कपिल धारा के कूप निर्माण की राशि प्राप्त नहीं हो रही है। ग्रामीण एवं शहरी जनता इस वर्षा ऋतु में भी गन्दा पानी पीने का विवश है। जिले के जनपद पंचायत अध्यक्ष शंकरसिंह भूरिया झाबुआ,विमला डामोर रामा, रमेश भाभर मेघनगर,हिरालाल डाबी पेटलावद, मजुलां भाभर थांदला एवं जिले के कांग्रेस समर्थित सरपंच एवं पंचायत के पदाधिकारीयोंद्वारा भी मंत्री के घेराव का समर्थन किया है ।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक आज
झाबुआ ब्लाक कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार 11.00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पावर हाउस रोड पर आयोजित गई है बैठक के सबंध में ब्लााक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह मेडा ने बताया कि जिलास्तर पर दिनांक 8 अगस्त 14 को आयोजित जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन की तैयारी एवं कार्यकर्ताओं को जवाबदारी के सबंध में विशेष चर्चा की जावेगी। बैठक में प्रदेश सरकार एवं केन्द्र शासन की जन विरोधी नितियों एवं व्यापंम घोटाला ,छात्रों की समस्या आदि के विरोध में जिलास्तरीय आन्दोलन की रूपरेखा तय की जावेगी। तथा उक्त बैठक में ब्लाक काग्रेस के पदाधिकारी पूर्व विधायक एवं जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायत सदस्य सहित समस्त कांग्रेस समर्थित पंचायत पदाधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेगें। श्री मेडा ने सभी से उक्त बैठक में आने की अपिल की है।
मन को मंत्र मुग्धकर दे वो महामंत्र नवकार : मुनि ऋषभचन्द्रविजय
- श्री मोहनखेड़ा तीर्थ पर महामांगलिक का भव्य आयोजन आज होगा
झाबूआ---राजगढ मोहनखेडा प.पू. शासन प्रभावक अर्हत ध्यानयोगी गच्छाधिपति आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय रवीन्द्रसूरीश्वर जी म.सा. की पावनतम निश्रा में आज श्री मोहनखेड़ा तीर्थ पर श्री णमोकार महामंत्र की आराधना प्रारम्भ हुई । श्री भरतपुर नगर प्रवचन पाण्डाल में श्री णमोकार महामंत्र के रजतपट्ट की स्थापना लाभार्थी परिवार द्वारा की गई । रविवार को आचार्यश्री के मुखारबिंद से चातुर्मास के दौरान द्वितीय महामांगलिक का भव्य आयोजन किया गया है । महामांगलिक के श्रवण हेतु सम्पूर्ण मालवांचल से श्रद्धालुओं का आना प्रारम्भ हो गया है । आज की तलेटी यात्रा में संघपति बनने का लाभ श्री रमणभाई अमीचंदजी सूरत वालों द्वारा लिया गया है एवं महामांगलिक में प्रथम गंहुली करने का लाभ श्रीमान मोहनलालजी सुजानमल जी सेठ राजगढ़ द्वारा लिया गया । प.पू. ज्योतिष सम्राट मुनिप्रवर श्री ऋषभचन्द्रविजयजी म.सा. ने णमोकार महामंत्र की महिमा बताते हुऐ कहा कि णमोकार महामंत्र अनादिकाल से चल रहा है यह महामंत्र तीर्थंकर परमात्मा के समय में भी था और आज भी यह मंत्राधिराज महामंत्र प्रभावशाली है । अरिहंत शरणं पवज्जामी, सिद्धे शरणं पवज्जामी जीवन में जब दुःख की घडि़यां उपस्थित होती है और दवाई, अर्थ कुछ काम नहीं आता है तब व्यक्ति भगवान को याद करता है जिनमें अनन्त शक्ति विधमान है । भगवान एक ऐसी शक्ति है जो अनन्त दुःखों का नाश करती है जब विपत्ति सामने खड़ी हो तब अनन्त शक्ति याद आती है । ज्ञानी कहते है कि इन सब के पीछे व्यक्ति की श्रद्धा काम करती है । राग और द्वेष ऐसा बंधन है जिसमें जीव को क्रोध आता है । राग प्रेम बढाता है और द्वेष भय उत्पन्न करता है । नमस्कार कर लेने से सामने वाले व्यक्ति का क्रोध स्वतः समाप्त हो जाता है । तीर्थंकर प्रभु ने अपने समोशरण देशना के समय णमो तीर्थस्थ शब्द का उपयोग किया है चतुर्विध संघ को प्रभु ने तीर्थ के समान माना है । संसार को नीरस समझकर मुक्ति की भावना से आराधना करने आऐ आराधकों वाला यह जंगम तीर्थ चतुर्विध संघ होता है । पंच परमेष्ठि के 108 गुण होते है, सिद्ध के 8 गुण । वर्ष में महिने भी 12 होते है हाथ की चार उगलियों में 12 पर्व होते है और वर्ष में पर्व भी 12 होते है । हम लोगों ने णमोकार महामंत्र की महिमा का श्रवण तो बहुत किया है उसे जीवन में कभी आजमाया नहीं है शरीर, मन की शुद्धि के साथ मंत्र जाप किया तो अनन्त शक्ति प्राप्त होगी । श्रद्धा से ही मंत्र सफल होता है । जिसके ह्रदय में श्रद्धा हो उसके सारे पाप नष्ट हो जाते है । बिना होठ एवं बिना जुबान हिलाऐं एकाग्रचित्त होकर नवकार जाप करने से शक्ति का संचरण होता है । मन के समर्पण के साथ जिस मंत्र का मनन किया जाऐ वह मंत्र सिद्ध हो जाता है । नवकार महामंत्र नवनिधि प्रदाता है । जिस मंत्र के स्मरण से मन मंत्रमुग्ध हो जाये वह महामंत्र होता है । मुनिराज श्री रजतचन्द्रविजयजी म.सा. ने नवकार महामंत्र आराधकों को महामंत्र की महिमा बताते हुऐ कहा कि महामंत्र के जाप में निश्चित एक स्थान, एक माला, एक आसन और श्वेत वस्त्र धारण कर आराधना की जाती है वह आराधना आराधक को सफलता के सोपान तक ले जाती है । हमें यदि परमात्मा तत्व को प्राप्त करना है तो संसार के सारे भौतिक सुख साधनों को त्यागना पडेगा । नवकार महामंत्र संकट में सहारा दिलाने वाला महामंत्र है इसकी आराधना व्यक्ति को समस्याओं से रहित कर देती है जो व्यक्ति नवकार महामंत्र का स्मरण करके अपने जीवन के दैनिक कार्य प्रारम्भ करते है उन्हें जीवन में हर स्थान पर सफलताऐं प्राप्त होती है । नवकार महामंत्र में सभी मंत्रों का सार है । इसमें 14 पूर्वो का सार समाहित है । रिद्धि - सिद्धि समाहित है । नवकार के नव पदों में 68 अक्षर समाहित है । इसकी आराधना से व्यक्ति इच्छाओं से मुक्त हो जाता है । श्री मोहनखेडा तीर्थ पर दादा गुरूदेव श्रीमद्विजय राजेन्द्रसूरीश्वरजी म. सा. की पाट परम्परा के शासनप्रभावक सप्तम पटधर वर्तमान प.पू. गच्छााधिपति आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय रवीन्द्रसूरीश्वरजी म.सा., ज्योतिषम्राट मुनिप्रवर श्री ऋषभचन्द्रविजयजी म. सा., मुनिराज श्री पीयूषचन्द्रविजयजी म.सा., मुनिराज श्री रजतचन्द्रविजयजी म. सा. शासन ज्योति साध्वी श्री महेन्द्रश्रीजी म. सा., सेवाभावी साध्वी श्री संघवणश्रीजी म.सा. आदि ठाणा की पावनतप निश्रा में धर्म बिन्दु एवं चन्द्रराजा चरित्र वांचन चल रहा है । श्री मोहनखेडा तीर्थ पर यशस्वी चातुर्मास के दौरान 45 दिन की सिद्वितप आराधना में 20 आराधक आराधना कर रहे है साथ ही तीर्थ पर सांकली अट्ठम तपाराधना निरन्तर गतिमान है । तीर्थ में श्री राजेन्द्रसूरि गुरुतप आराधना में 313 आराधक आराधना कर रहे है । ण्मोकार महामंत्र की आराधना में आराधना कर रहे आराधकों के साथ 200 से अधिक आराधक शामिल हुऐ । तीर्थ पर मासक्षमण महामृत्युंजय तपाराधना भी जारी है
नवकार महामंत्र की आराधना के प्रथम दिन 60 आराधकों ने किए जाप
कलश स्थापना के साथ आरंभ हुई आराधना, जिलेभर में आज से शुरूआत हुई नमस्कार महामंत्र की आराधना
झाबुआ--- श्री ऋषभदेव बावन जिनालय झाबुआ में नौ दिवसीय श्री नमस्कार महामंत्र की आरधना की शुरूआत शनिवार को शुभ मुर्हुत में कलश स्थापना के साथ हुई। प्रथम दिन 60 आराधकों ने जाप किए। जिसमें प्रत्येक आराधक द्वारा 2 हजार 160 जाप किए गए। नौ दिवसीय आराधनों में आराधक प्रतिदिन 20 माला का जाप करेंगे। 9 पदों के इस जाप के द्वारा देश में शांति, खुशहाली की कामना की जाएगी। शहर सहित जिलेभर में शनिवार से नौ दिवसीय नमस्कार महामंत्र की आराधना प्रारंभ हुई। श्री संघ के रिंकू रूनवाल ने बताया कि बावन जिनालय में प्रातः विभिन्न बोलियों द्वारा नमस्कार महामंत्र की एवं भगवान की स्थापना की गई। भगवान की स्थापना, नवकार कुंभ स्थापना, नमस्कार महामंत्र स्थापना का लाभ मनोहरलाल, राजेन्द्र, प्रदीप भंडारी परिवार द्वारा लिया गया। इसी प्रकार अखंड दीप स्थापना का लाभ सरदारमल नाहटा, गुरू महाराजजी की फोटो स्थापना आरएन जैन, वासक्षेप पूजन पुष्प्प पूजा, नमस्कार महामंत्र के चित्र., गुरूदेव श्री राजेन्द्र सूरीश्वरजी मसा के चित्र के लाभार्थी यशवंत, निखिल, शार्दुल भंडारी परिवार, आचार्य भगवंत के चित्र का लाभ डाॅ. प्रदीप संघवी, धूप पूजा का लाभ अनिल बाबुलाल संघवी द्वारा लिया गया। आरती एवं नमस्कार महामंत्र का लाभ रतनलाल सकलेचा एवं गुरूदेव की आरती उतारी गई। संपूर्ण विधि क्रिया विधि-विधान से ओएल जैन द्वारा संपन्न करवाई गई।
जिनशासन का सारभूत तत्व नमस्कार महामंत्र है
नमस्कार महामंत्र की महत्वता के बारे में सुश्रावक धर्मचन्द मेहता ने बताया कि दूध का सारभूत पदार्थ धृत है, वैसे ही जिनशासन का सारभूत तत्व नमस्कार महामंत्र है। जैन दर्शन में इसे 14 पूर्व का सार कहा गया है। इस मंत्र में 9 पद, 8 संपदा, 68 अक्षर, 61 लघु अक्षर, गुरू अक्षर इसमे समाहित है। प्रथम पद ‘नमो अरिहंताणं‘ अर्थात लोक में रहे हुए सभी अरिहंत भगवान को नमस्कार हो। श्रेष्ठ स्थान पर रहते है, वह परमेष्ठि है। जगत के सर्वोत्तम स्थान पर स्थित आत्मा पांच प्रकार के है। अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय एवं सर्व साधु है। ऐसे परमेष्ठी भगवंतों को किया हुआ नमस्कार भव भ्रमणा से मुक्त करवाता है, बोधि बीज की प्राप्ति करवाता है। चित की विशेष शुद्धि करवाता है। परपंरा से मोक्ष की प्राप्ति होती है। सम्यग दर्शन, सम्यग ज्ञान, सम्यग चरित्र के प्रेणता तीर्थंकर भगंवत है, उन्होंने जो मार्ग प्रदर्शित किया, उस मार्ग पर चलकर अनंत आत्माओं ने सिद्ध पद प्राप्त किया है।
प्रथम दिन ये हुए आयोजन
बावन जिनालय में सुबह साढ़े 6 बजे भक्तामर स्त्रोत, प्रभु का अभिषेक, केसर पूजन, स्नात्र पूजन, शांति कलश एवं नवकार महामंत्र की पट की चेत्यवंदन के पश्चात् आरती, आराधना तत्पश्चात् देववंदन किया गया। शाम को आरती एवं प्रतिक्रमण का आयोजन हुआ। नौ दिवसीय आराधना में कुल 60 आराधक हिस्सा ले रहे है। इसमें 20 श्रावक एवं 40 श्राविकाएं शामिल है। प्रत्येक आराधक द्वारा 2 हजार 160 बार जाप किए जाएंगे। जिसमें 12 स्वास्तिक, 12 खमासणे आराधना करेंगे। सभी धार्मिक आयोजनों को सफल बनाने में सहयोग सुभाष कोठारी, भरत बाबेल, अनिल रूनवाल, संजय मेहता, प्रमोद भंडारी, अमित मेहता, नितिन सकलेचा, दीपेश वरमेचा, अरविन्द लोढ़ा आदि का सराहनीय सहयोग रहा। सभी कार्यक्रमों में समाजजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
एक समय में 100,दिनभर 10 हजार शिकायतें हो सकेगी दर्ज
- सीएम हेल्प लाईन 181 के संबंध में अधिकारियों की बैठक संपन्न
झाबुआ ----जन हेतु- जन सेतु सीएम हेल्पलाइन 181 की शुरूआत प्रदेश में गुरूवार को हुई। हेल्पलाइन का उद्द्याटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने सी-21 माॅल में किया। हेल्पलाईन पर एक समय में 100 और दिनभर में 10 हजार तक शिकायतें दर्ज की जा सकेगी। शिकायत का निराकरण एक सप्ताह में किया जाएगा। हेल्पलाइन पर किसी भी कंपनी का मोबाइल धारक निःशुल्क काॅल कर सकेंगा। काॅल करते ही उसकी समस्या दर्ज हो जाएगी। समस्या को तत्काल संबंधित अधिकारी तक पहंुंचा दिया जाएगा। हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले के पास वापस फोन भी जाएगा। उसे बताया जाएगा कि आपकी शिकायत दर्ज हो चुकी है। शिकायत के निराकरण की भी जानकारी संबंधित से ली जाएगी। जब तक आई शिकायत का निराकरण नहीं होगा, शिकायत को क्लोज नहीं किया जाएगा। सीएम हेल्प लाईन की प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए आज 2 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में मैप्ड अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने की। बैठक में निर्देश दिये गये कि मैप्ड अधिकारी अपना वही मोबाईल नम्बर दे जो निरंतर उपयोग करते है। कोई भी समस्या हो तो नोडल अधिकारी सीएम हेल्प लाइन श्री अमोक श्रीवास्तव को उनके मोबाईल नम्बर 9685425333 पर काॅल करे। यदि आप कोई संशोधन चाहते है तो अपने विभाग से बात करके संशोधन करवाये। समस्या का समाधान वेबसाइड पर अपलोड करके अथवा फोन करके किया जा सकता है। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री एसपीसिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री धनराजू एस सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
ऐसे काम करेगी हैल्पलाइन
हेल्पलाइन नंबर 181 पर फोन लगाया जाएगा, तो वह काॅल सेंटर नागरिक सेवा कार्यकर्ता के पास पहुंचेगा। उसके बाद शिकायत कम्प्यूटर पर दर्ज हो जाएगी। कोई शासन की योजना के बारे में जानकारी चाहे तो उसे तत्काल दी जाएगी। हेल्पलाइन पर कोई समस्या संबंधी शिकायत आती है, तो उसे दर्ज कर संबंधित अधिकारी के पास भेज दिया जाएगा।
ये शिकायतें होगी दर्ज
राज्य शासन की योजनाओं से संबंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन पर काॅल किया जा सकता हे। किसी भी प्रकार की समस्या से संबंधित काॅल हेल्पलाइन पर किया जा सकता है। भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत के लिए भी फोन किया जा सकेगा। इस तरह की शिकायत दर्ज करने से पहले एसे जांचा परखा जाएगा।
चार स्तर पर होगा समाधान
हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का निपटारा चार स्तरों पर होगा। पहले स्तर पर जिले में संबंधित विभाग का ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी, दूसरे स्तर पर जिला कार्यालय प्रमुख, तीसरें स्तर पर संभाग स्तर का अधिकारी और चैथे स्तर पर संबंधित विभाग का विभागाध्यक्ष शिकायत का निराकरण करेगा।
एक नजर में हेल्पलाइन
सुबह 7 से रात 11 बजे तक हेल्पलाइन नंबर 181 पर काॅल कर सकते है। एक समय में 100 व्यक्तियों की शिकायतों को दर्ज किया जा सकता है। दिनभर में 10 हजार तक काॅल दर्ज किए जा सकते है। शिकायतों के निराकरण के लिए 5 हजार अधिकारियों की लिस्ट को अपडेट करने की व्यवस्था है। 7 दिन में शिकायत निराकरण किए जाने का प्रावधान रखा गया है। शिकायत के निराकरण के बाद शिकायतकर्ता को सुचित भी किया जाएगा। शिकायतकर्ता 181 पर निःशुल्क काॅल कर सकता है। हेलपलाइन पर तीन प्रकार की शिकायतें सुनी जाएगी।
आम्र्स एक्ट मे आरोपी गिरफ्तार
झाबूआ---वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0पी0सिंह ने बताया कि मुखबिर द्वारा यह सूचना दी गई थी कि आरोपी विसिया पिता तिहिया कटारा, उम्र 45 वर्ष, निवासी सातबिल एक लोहे का धारदार फालिया लेकर घूम रहा है। थाना कल्याणपुरा की पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी विसिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार फालिया जप्त किया गया। प्र्रकरण में थाना कल्याणपुरा में अपराध क्र0 192/14, धारा 25-बी आम्र्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वाहन दुर्घटना के दो अपराध पंजीबद्व
झाबूआ---फरियादी ईश्वरलाल पिता नंदाजी पाटीदार, उम्र 55 वर्ष, निवासी सागवा ने बताया कि मोटर सायकल चालक आरोपी अवधन नन्दनदास पिता दिगम्बरदास, निवासी खिलेडी जिला धार ने तेज व लापरवाहीपूर्वक मो0सा0 चलाकर उसको टक्कर मार दी, जिससे उसे चोट आई। प्र्रकरण में थाना थांदला में अपराध क्र0 354/14, धारा 279,337 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मृतक विजेन्द्रसिंह पिता भारतसिंह राठौर की मृत्यु ट्रक दुर्घटना में हो गई थी। मर्ग की जांच उपरांत ट्रक क्र. एमपी 09 एचजी-5227 के चालक के विरूद्ध प्र्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अपराध क्र0 575/14, धारा 304-ए भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें