तसलीमा नसरीन को मिला रेजिडेंट वीजा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 अगस्त 2014

तसलीमा नसरीन को मिला रेजिडेंट वीजा

बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और बाद में कहा कि उन्होंने उन्हें एक साल के वीजा का आश्वासन दिया है। तसलीमा ने इस सिलसिले में शनिवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिली थीं, जिसके बाद तसलीमा नसरीन ने कहा कि उन्हें रेजिडेंट वीजा दे दिया गया है। उन्होंने कहा, 'माननीय गृहमंत्री ने मुझे आश्वासन दिया कि मेरा दीर्घकालिक आवासीय परमिट जल्द से जल्द जारी किया जाएगा। मैं इस भावना के लिए उनकी आभारी हूं, मैं सचमुच इसकी सराहना करती हूं।' 51 साल की तसलीमा को इससे पहले भारत में एक अगस्त से दो महीने के लिए और रहने की अनुमति दी गई थी।

वहीं आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गृहमंत्री के साथ करीब 20 मिनट तक चली बैठक में तसलीमा ने गृहमंत्री से उन्हें अधिक अवधि तक भारत में रुकने की अनुमति देने का आग्रह किया था। बैठक के बाद तसलीमा ने ट्वीट किया, 'मैंने माननीय गृहमंत्री राजनाथ सिंहजी से आज दोपहर मुलाकात की। उन्हें अपनी पुस्तक 'वो अंधेरे दिन' दी। उन्होंने (राजनाथ) कहा कि 'आपके अंधेरे दिन खत्म हो जाएंगे।'

गौरतलब है कि मुस्लिम कट्टरपंथी समूहों की ओर से जान से मारने की धमकी के मद्देनजर बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका 1994 के बाद से स्वनिर्वासन में हैं। तसलीमा अब स्वीडन की नागरिक हैं और उन्हें 2004 के बाद से लगातार भारतीय वीजा मिल रहा है। पिछले दो दशकों में उन्होंने अमेरिका, यूरोप और भारत में समय गुजारा है। कई अवसरों पर उन्होंने स्थायी तौर पर भारत, खासकर कोलकाता में बसने की इच्छा व्यक्त की है। 

कोई टिप्पणी नहीं: