बिहार में स्वतंत्रता दिवस की धूम, मांझी ने फहराया तिरंगा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 अगस्त 2014

बिहार में स्वतंत्रता दिवस की धूम, मांझी ने फहराया तिरंगा


jitan ram manjhi
बिहार में बारिश के बीच शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हषरेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राज्य में मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया, जहां राज्य के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने तिरंगा फहराया। इस दौरान हालांकि राज्य में हो रही बारिश से कुछ परेशानी हुई। झंडोतोलन के बाद मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई विकास योजनाओं की चर्चा की तथा सुशासन पर बल दिया।  उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "हमारी सरकार न्याय के साथ विकास की अपेक्षा पर खरा उतरने के लिए दृढ़संकल्पित है। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा विधि-व्यवस्था के प्रति सरकार दृढ़प्रतिज्ञ है।" 

उन्होंने बिहारवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्घ है तथा बिहार का मॉडल समावेशी विकास का है। उन्होंने लोगों से शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास के लिए विशेष राज्य का दर्जा आवश्यक है। 

झंडोतोलन से पहले मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर राज्य के कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पटना के कारगिल चौक पहुंचकर शहीदों को श्रद्घांजलि दी। इसके अलावा राज्य के विभिन्न सरकारी और निजी संस्थाओं, राजनीतिक पार्टियों के दफ्तरों में भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र ध्वज फहराया गया और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: