मोदी का राष्ट्र हित में सोचने का आग्रह, सभी प्रधानमंत्रियों को दिया श्रेय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 अगस्त 2014

मोदी का राष्ट्र हित में सोचने का आग्रह, सभी प्रधानमंत्रियों को दिया श्रेय


modi at lal qila
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के 68वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देशवासियों से निजी लाभ से आगे बढ़कर राष्ट्र हित में काम करने का आग्रह किया। मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अपने पहले भाषण के दौरान लाल किले के प्राचीर से कहा, "सब कुछ हमारे लिए नहीं होती। कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जो राष्ट्र के लिए होनी चाहिए।" उन्होंने कहा, "मेरा क्या' की भावना से हट कर राष्ट्र के बारे में सोचें।" प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों के सपनों के भारत का निर्माण करना हमारा कर्तव्य है। मोदी ने पूछा, "क्या हमारे पूर्वजों के सपनों के भारत का निर्माण करना हमारा कर्तव्य है? क्या हमें लगता है कि हमारे कार्य भारत के गरीबों की मदद कर रहे हैं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 68वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत के विकास में योगदान देने वाले सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों और सरकारों की तारीफ की। मोदी ने यहां लाल किले के प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, "सभी प्रधानमंत्रियों और पिछली सरकारों ने देश के विकास में योगदान दिया।" उन्होंने कहा, "सभी राज्य सरकारों ने भी योगदान दिया। मैं उन्हें सम्मान देता हूं।" मोदी ने आगे कहा, "चलिए हम मिलकर चलें, मिलकर सोचें और देश को मिलकर आगे बढ़ाने का संकल्प लें।" उन्होंने राष्ट्रीय सहमति की जरूरत पर भी जोर दिया। मोदी ने संसदीय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिले स्पष्ट बहुमत के संदर्भ में कहा, "हम उनमें से नहीं हैं, जो हमें मिले जनादेश के आधार पर आगे बढ़ना चाहते

कोई टिप्पणी नहीं: