लालू प्रसाद के हृदय का होगा ऑपरेशन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 अगस्त 2014

लालू प्रसाद के हृदय का होगा ऑपरेशन


lalu yadav
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव हृदय का ऑपरेशन कराएंगे। मुंबई स्थित एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट (एएचआई) के चिकित्सा निदेशक विजय डिसिल्वा ने कहा, "प्रारंभिक चिकित्सा रिपोर्ट के आधार पर हम अब पुष्टि कर सकते हैं कि उनके दिल की सर्जरी करने की जरूरत है।" उन्होंने कहा, "किस तरह की सर्जरी की जरूरत होगी, इसका विवरण कुछ रिपोर्ट आने के बाद ही उपलब्ध हो पाएगा।"

डिसिल्वा ने कहा कि लालू प्रसाद वैसे एक स्वस्थ व्यक्ति हैं, जैसा कि उन्हें 21 अगस्त के बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए जोरदार प्रचार करते देखा जा सकता था। 66 वर्षीय लालू को सोमवार एएचआई में भर्ती कराया गया था। इसे एक नियमित जांच बताया गया और उनकी कई मेडिकल जांच भी कराई गई। एएचआई के प्रवक्ता ने सोमवार को आईएएनएस से कहा, "चिंता की कोई बात नहीं है।"

कोई टिप्पणी नहीं: