भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी, लखनऊ से लालजी के पुत्र उम्मीदवार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 अगस्त 2014

भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी, लखनऊ से लालजी के पुत्र उम्मीदवार


j p nadda
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची मंगलवार को जारी कर दी। 11 विधानसभा सीटों व मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि बुधवार है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जे.पी. नड्डा की ओर से जारी सूची के अनुसार मैनपुरी लोकसभा सीट से भाजपा ने प्रेम सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया है, जबकि लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट से पूर्व सांसद लालजी टंडन के पुत्र गोपाल टंडन को टिकट दिया गया है।

इसी तरह सहारनपुर नगर से राजीव गंबर, बिजनौर से हेमेंद्र पाल सिंह, ठाकुरवारा से राजपाल चौहान, नोएडा से विमला बाथम, निघासन से रामकुमार वर्मा, हमीरपुर से जगदीश व्यास, चरखारी से गीता सिंह, सिराथू से संतोष पटेल और बलहा से अक्षयवर लाल गौर को भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा है। इन सीटों के लिए 13 सितम्बर को मतदान होना है। बसपा और राष्ट्रीय लोकदल ने उपचुनाव न लड़ने का निर्णलय लिया है। वहीं सपा और कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा पहले ही कर चुकी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: