मंगलयान 24 सितंबर को लाल ग्रह की कक्षा में पहुंचेगा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 23 अगस्त 2014

मंगलयान 24 सितंबर को लाल ग्रह की कक्षा में पहुंचेगा


mangalyaan-will-staiblish-on-24-september
भारत का मंगलयान 24 सितंबर को सुबह लाल ग्रह की कक्षा में पहुंच सकता है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रकाशन एवं जनसंपर्क निदेशक, देवी प्रसाद कार्णिक ने बेंगलुरू से फोन पर बताया, "24 सितंबर को अंतरिक्ष यान की कलाबाजी सुबह लगभग 7.30 बजे शुरू होगी। अंतरिक्ष यान की गति मौजूद गति से कम हो जाएगी ताकि मंगल यान कक्षा में प्रवेश कर सके।"

कार्णिक ने कहा कि अंतरिक्ष यान लाल ग्रह की कक्षा में पहुंचा या नहीं पहुंचा, इसकी जानकारी लगभग सुबह 8.30 बजे या नौ बजे मिल पाएगी। कार्णिक के अनुसार, 14 सितंबर को अंतरिक्ष यान के पथ में एक सुधार की कलाबाजी भी होनी है। उल्लेखनीय है कि पांच नवंबर, 2013 को छोड़ा गया मंगलयान फिलहाल मंगल ग्रह से लगभग 90 लाख किलोमीटर दूर है। 

मंगलयान पर बराबर नजर रख रहे इसरो के वैज्ञानिकों ने कहा है कि अंतरिक्ष यान और उसके साथ गए उपकरण अच्छे हालात में हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: