स्थगित नहीं होगी यूपीएससी परीक्षा : सुप्रीम कोर्ट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 23 अगस्त 2014

स्थगित नहीं होगी यूपीएससी परीक्षा : सुप्रीम कोर्ट


suprime court of india
सर्वोच्च न्यायालय ने संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की 24 अगस्त को होने जा रही प्रारंभिक परीक्षा पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। न्यायालय ने शनिवार को इस संबंध में याचिका खारिज कर दी। याचिका में सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूट टेस्ट (सी-सैट) को लेकर विवाद के मद्देनजर परीक्षा स्थगित करने और इसके लिए नई तारीख घोषित करने का अनुरोध किया गया था। लेकिन न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर की अध्यक्षता वाली पीठ ने इससे इंकार करते हुए 24 अगस्त को होने वाली परीक्षा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में कोई भी फेरबदल करने से इंकार किया।

गौरतलब है कि यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों ने सी-सैट हटाने की मांग को लेकर पिछले महीने प्रदर्शन किया था। उन्होंने इसे हिंदी पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए भेदभावपूर्ण करार दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: