राजद, जद (यू), कांग्रेस गठबंधन को राकंपा का बिना शर्त समर्थन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 अगस्त 2014

राजद, जद (यू), कांग्रेस गठबंधन को राकंपा का बिना शर्त समर्थन


tariq anwar
बिहार विधानसभा की 10 सीटों के लिए आगामी 21 अगस्त को होने वाले उपचुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकंपा), जनता दल (युनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस गठबंधन को बिना शर्त समर्थन देगी।राकंपा के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने शनिवार को पटना में इसकी घोषणा करते हुए कहा, "आगामी उपचुनाव में जद (यू), राजद और कांग्रेस गठबंधन को राकंपा बिना शर्त समर्थन देगी। राकंपा का मानना है कि सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने के लिए यह आवश्यक है। अगर ऐसा कोई धर्मरिपेक्ष गठबंधन बनता है तो उसे वर्तमान परिस्थितियों में समर्थन देना समय की मांग है।" 

उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी राकांपा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में शामिल थी। अनवर ने स्पष्ट कहा कि राकांपा न गठबंधन से कोई शर्त रखी है और न ही उनसे कोई सीट की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अब समय काफी कम है। उल्लेखनीय है कि 21 अगस्त को बिहार विधानसभा की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में राजद, जद (यू) और कांग्रेस गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: