नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 101 हुई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 अगस्त 2014

नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 101 हुई


Nepal flood death toll reaches 101
पश्चिमी नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या सोमवार को 101 हो गई जबकि 126 लोग अभी भी लापता बताए गए हैं और 17,000 लोग बेघर हो गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, नेपाल के आपात अभियान केंद्र झनकनाथ ढकाल ने कहा, "चूंकि समान्य से अधिक वर्षा हो रही है इसलिए नदियों से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।"

सुरखेत जिले में भेरी नदी के कारण बड़ा इलाका डूब गया है और सैकड़ों घर तबाह हो गए हैं व हजारों पशुओं की मौत हो गई है। जिले के सहायक मुख्य अधिकारी जगत बसंत ने कहा कि 28 लोग मारे गए हैं और 105 लोग सुरखेत में लापता हैं।

काठमांडू से करीब 350 किलोमीटर दूर बरदिया जिले में 19 लोग मारे गए और 19000 लोग बेघर हो गए हैं। यहां बबई नदी ने तबाही मचाई है। स्थानीय पुलिस प्रमुख बिरेंद्र कुमार ने कहा, "पिछले 50 वर्षो में बबई में ऐसी बाढ़ पहली बार देखी जा रही है।" नेपाल में बाढ़ और तूफानी बारिश के कारण भारत के उत्तर प्रदेश में भी 28 लोगों की मौत हो गई है और 60,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा है।

कोई टिप्पणी नहीं: