गंगा पर बैराज बनाने के खिलाफ राजेंद्र सिंह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 अगस्त 2014

गंगा पर बैराज बनाने के खिलाफ राजेंद्र सिंह


Rajendra Singh
पर्यावरणविद् राजेन्द्र सिंह ने हल्दिया से इलाहाबाद तक गंगा में बैराज बनाने की केन्द्र की योजना का विरोध करते हुए सोमवार को चेताया कि यदि बैराज बनाए गए तो बिहार में बाढ़ की आशंका 80 गुना बढ़ जाएगी।  पटना में एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए राजेन्द्र सिंह ने कहा कि इलाहाबाद से हल्दिया तक 16 बैराज बनाने की योजना निरस्त की जानी चाहिए। उनका मानना है कि बैराज के निर्माण से गंगा का प्रवाह रुक जाएगा तथा गंगा की जैव विविधता समाप्त हो जाएगी। 

'जलपुरुष' के नाम से मशहूर राजेंद्र ने फरक्का बैराज से सीख लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि गंगा पर आश्रित लोगों की जीविका समाप्त हो गई। कम से कम फरक्का बैराज से लाभ और हानि की समीक्षा होनी चाहिए। पर्यावरणविदों का मानना है कि गंगा में छोटे-छोटे जहाजों का परिचालन हो न कि बड़े-बड़े जहाजों का। केन्द्र सरकार गंगा में 450 टन वाला जहाज चलाना चाहती है जबकि 100 टन वाला जहाज आसानी से चलाया जा सकता है। 

राजेन्द्र सिंह ने बिहार के लिए नदी नीति बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि बिहार सर्वाधिक नदियों वाला राज्य है। गंगा को अविरल और शुद्घ बनाने के लिए उन्होंने तीन बातों पर जोर दिया। उन्होंने गंगा नदी का पानी सीवर से अलग रखने की सलाह दी तथा गंगा का पानी गंगा में और शहर का पानी नहर में भेजे जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए नदी नीति भी बनाई जानी चाहिए जिससे नदियों की जमीन को राजस्व की जमीन से अलग किया जा सके। 

कोई टिप्पणी नहीं: