नीतीश ने शुरू किया 'बिहार ऑन विकिपीडिया' अभियान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 16 अगस्त 2014

नीतीश ने शुरू किया 'बिहार ऑन विकिपीडिया' अभियान


nitish-starts-bihar-on-wikipedia
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (युनाइटेड) के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने 'बिहार ब्रांड' को मजबूत करने के लिए 'बिहार ऑन विकिपीडिया' अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने बिहार के सभी लोगों, खासकर युवाओं से इससे जुड़ने का आह्वान किया है। नीतीश ने सोशल मीडिया के फेसबुक पर पोस्ट कर कहा, "हम हर बिहारवासी से जानना चाहते हैं कि बिहार ने आपको जो भी दिया हो, पर आप बिहार को क्या दे रहे हैं? हम जानना चाहते हैं कि प्रत्येक बिहारी अपने राज्य के लिए क्या कर रहे हैं?" 

उन्होंने कहा कि 'ब्रांड बिहार' को मजबूत करने के लिए हम सतत अभियान चलाएंगे। इस अभियान की शुरुआत 'बिहार ऑन विकिपीडिया' से की जा रही है। उन्होंने बिहार के लोगों, खासकर इंटरनेट का उपयोग करने वाले युवाओं से आह्वान किया है कि विकिपीडिया पर अपने गांव अथवा शहर, उसकी विषिष्ट संस्कृति, इतिहास और विकास के बारे में लिखें, वहां जन्म लेने वाले महापुरुषों के बारे में बताएं।

उन्होंने कहा कि इससे देश-विदेश में रह रहे बिहार के लोग भी अपने प्रदेश की अस्मिता को बढाने में बड़ा योगदान दे पाएंगे। नीतीश ने 'ब्रांड बिहार' बनाने में इसे एक सकरात्मक कदम बताया।

कोई टिप्पणी नहीं: