अमित शाह की नई टीम का एलान, वरुण का नाम नहीं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 16 अगस्त 2014

अमित शाह की नई टीम का एलान, वरुण का नाम नहीं


varun-not-in-amit-shah-team
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को अपनी नई टीम घोषित की। इस टीम में बी.एस.येदियुरप्पा, जे.पी.नड्डा और राम माधव के नाम शामिल हैं, जबकि वरुण गांधी का नाम इसमें नहीं है। 
पार्टी अध्यक्ष पद के दावेदार रहे जगत प्रकाश नड्डा को हिमाचल प्रदेश से पार्टी महासचिव बनाया गया है। 

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। येदियुरप्पा कुछ समय तक भाजपा से बाहर रहने के बाद लोकसभा चुनाव से पहले ही इसमें दोबारा शामिल हुए हैं। मुख्तार अब्बास नकवी, पुरुषोत्तम रुपाला, प्रभात झा और किरण माहेश्वरी के नाम भी उपाध्यक्षों की सूची में शामिल हैं। 

हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भाजपा में शामिल हुए राम माधव को आंध्र प्रदेश से महासचिव बनाया गया है।  राजीव प्रताप रूडी को बिहार से महासचिव बनाया गया है, इसी तरह मुरलीधर राव को तेलंगाना से और पार्टी की महिला शाखा की नेता सरोज पांडे को छत्तीसगढ़ पार्टी महासचिव बनाया गया है।  इस बीच, रामलाल को संगठन सचिव के महत्वपूर्ण पद पर बरकरार रखा गया है। 

प्रवक्ताओं की सूची में सैयद शहनवाज हुसैन, सुधांशु त्रिवेदी, मीनाक्षी लेखी, एम.जे.अकबर, नलिन कोहली और जी.वी.एल.नरसिम्हा राव के नाम शामिल हैं। लेकिन भाजपा अध्यक्ष ने वरुण को अपनी टीम में शामिल नहीं किया है, जो इसके पहले पार्टी के महासचिव थे।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर पार्टी की युवा इकाई के प्रमुख के पद पर बरकरार हैं और भाजपा की महिला मोर्चा की प्रमुख विजया राहटकर होंगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: