पटना में जलभराव के कारण पठन-पाठन बाधित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 20 अगस्त 2014

पटना में जलभराव के कारण पठन-पाठन बाधित


patna-flood-school-closed
बिहार की राजधानी पटना में सड़क जाम और जलभराव के कारण न केवल विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति में कमी देखी जा रही है, बल्कि इसके कारण अब विद्यालय भी बंद होने लगे हैं। पटना के जेठुली स्थित एक विद्यालय ने सड़क पर लगातार जाम लगे रहने के कारण अगले दो दिनों तक इसे बंद रखने की घोषणा कर दी है। जेठुली स्थित संत जोसेफ कॉन्वेंट की प्राचार्या सिस्टर जस्टिन के अनुसार, विद्यालय को बुधवार और गुरुवार को बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने के कारण सड़क जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है, जिसके कारण बच्चे समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। इन गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका बन गई है।

इधर, डीएवी विद्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर के जूनियर सेक्शन की कक्षा दो तक की पढ़ाई अगले दो दिनों के लिए बंद कर दी गई है। जूनियर सेक्शन की प्रभारी मौसमी चौधरी कहती हैं, "सड़क पर अभी घुटने भर पानी जमा है। बड़े बच्चे तो किसी तरह स्कूल पहुंच पा रहे हैं, परंतु छोटे बच्चों को स्कूल पहुंचना मुश्किल हो रहा है। इस कारण दो दिनों तक की पढ़ाई स्थगित कर दी गई है।" 

इस बीच डीएवी स्कूल, पाटलिपुत्र कॉलोनी में भी बच्चों की उपस्थिति कम देखी जा रही है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि सड़क पर जलभराव के कारण उन्हें विद्यालय आने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बच्चे नहीं आ पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में जलभराव की स्थिति समाप्त होने पर विद्यालय में अतिरिक्त कक्षा चलाने का निर्णय लिया गया है। 

इधर, जलभराव के कारण कंकड़बाग और राजेन्द्र नगर के सरकारी और निजी विद्यालयों की स्थिति खराब है। कंकड़बाग स्थित रघुनाथ बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में तीन फुट तक पानी जमा है, जबकि रवीन्द्र बालिका उच्च विद्यालय भी जलभराव के कारण बंद है। विद्यालय के बाहर सड़क पर तीन से चार फुट तक जलभराव हो गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: